PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

आम आदमीं पार्टी के मंत्री मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, DM के सुसाईड केस से जुड़ा है मामला, जाने पूरा मामला,

aap party minister laljit bhullar resigns

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने इस कदम के पीछे आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जहर निगलने से पहले एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

.

उन्होंने कहा कि DM ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया है। इस घटना का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री का इस्तीफा ले लिया है। साथ ही चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर और तरनतारन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,

.

.

जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने कहा- विवादित वीडियो के बाद CM भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। इसके अलावा मुख्य सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

.

यह भी पढ़ें : जालंधर से आप को बड़ा झटका, सेंट्रल हल्के के मौजूदा विधायक के करीबी नेता ने ज्वाइन की अकाली दल,

.

CM मान ने कहा- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के सुसाइड करने का दुखद मामला सामने आया है। इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जांच का विषय है। इसे पूरी करने से पहले हमने मंत्री का इस्तीफा ले लिया है, ताकि जांच किसी तरह से प्रभावित न हो। किसी को जान लेने के लिए मजबूर कर दे, ऐसी किसी कोताही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जांच के बाद ही सारी बातों का पता चल सकेगा।

आत्महत्या के पीछे 2 थ्योरी…

1. शुरुआती जांच में सामने आया कि मंत्री किसी टेंडर को लेकर DM पर दबाव बना रहे थे। यह टेंडर मंत्री के पिता के नाम पर बताया जा रहा है। फिलहाल, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2. सूत्रों के अनुसार, विभाग के गोदाम के लिए किसी व्यक्ति ने जगह देने की विनती की थी। विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि जिस जगह को गोदाम के लिए प्रस्तावित किया गया था, उसके ऊपर से बिजली के हाई वोल्टेज तार गुजर रहे हैं।

.

.

इसके चलते विभाग ने उस जगह पर गोदाम बनाने से मना करते हुए प्रस्तावित आवेदन को रद्द कर दिया था। शुक्रवार को अमृतसर दौरे के दौरान मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कथित तौर पर डीएम गगनदीप सिंह रंधावा पर दबाव बनाया था।

.