PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

फिर हुआ नाव हादसा, शादी की खुशियाँ मातम में बदली, 2 लोगों की मोत, 4 अब भी लापता

boat carrying 9 people capsizes in yamuna 2 people killed, 4 still missing

PTB Sad News यमुना : हमीरपुर में यमुना नदी में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास नौ लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसे में 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। चार बच्चे अब भी लापता हैं। तेज बारिश और नदी की तेज धारा के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

.

.

जानकारी के अनुसार, कुतुबपुर गांव निवासी देशराज निषाद के घर बुधवार को बेटी की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ रिश्तेदार गुरुवार को यमुना नदी पार कर तरबूज और खरबूज खाने के लिए दूसरी ओर गए थे। विष्णु निषाद अपनी पत्नी और सात बच्चों को नाव से नदी पार लेकर गए थे। वापसी के दौरान सभी लोग नाव में सवार होकर गांव लौट रहे थे।

.

.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव जैसे ही नदी के बीच पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। हादसे के बाद नाव में सवार सभी लोग तेज धारा में बहने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में विष्णु निषाद और एक बच्चे ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि एक अन्य बच्चे को स्थानीय मछुआरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सर्च अभियान के दौरान एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। चार बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : BJP के सीनियर नेता ने भेजा CM मान को “शुक्रराना यात्रा” बीच लीगल नोटिस,

.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने SDRF समेत अन्य बचाव दलों को भी लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि लापता बच्चों की तलाश लगातार जारी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन नदी किनारे अपनों की तलाश में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : शुक्राना यात्रा के बीच IT कारोबारी पर पड़ी ED की रेड, बिक्रम मजीठिया ने CM मान के OSD पर लगाया गंभीर इल्जाम,

.