PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

CM बनते ही एक्शन मोड में दिखे CM Joseph Vijay Thalapathy, जनता के लिए लिया बड़ा फैसला,

Tamil Nadu CM Joseph Vijay Thalapathy Shut Down 717 Liquor Shops

PTB Big न्यूज़ तमिलनाडु : तमिलनाडु के CM पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ही जोसेफ विजय {CM Joseph Vijay Thalapathy} एक्शन मोड में आ गए हैं। विजय की सरकार ने हाल ही में शराब बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इससे ढेरों शराब की दुकानों पर ताला लग जाएगा। इसके साथ ही बिजली को लेकर भी आम जनता को राहत देने की कोशिश की गई है। 

.

राज्य में शराब की कई दुकानें ऐसी हैं जो मंदिरों-मस्जिदों, स्कूलों और बस अड्डों के बेहद पास हैं। अब इन दुकानों पर विजय सरकार की टेढ़ी नजर पड़ चुकी है। विजय ने इन सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दे दिया है। अगर ऐसा हुआ तो राज्य में 717 दुकानों पर ताला लग जाएगा। हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने एक प्रेस नोट जारी किया है। इसके अनुसार 717 दुकानें ऐसी हैं जो मंदिर-मस्जिद, स्कूल-कॉलेज और बस अड्डों से 500 मीटर की दूरी से भी कम हैं।

.

.

इन सभी दुकानों को दो हफ्तों के अंदर बंद करने का आदेश दिया गया है। इनमें से 276 दुकानें मंदिर-मस्जिद के पास, 186 शिक्षण संस्थानों के पास और 255 दुकानें बस अड्डों के पास हैं। ये फैसला सरकार से तुरंत बनने के बाद आया है। इसके बाद से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सरकार का उद्देश्य साफ है कि जरूरी सामाजिक सुधार के उपाय तत्काल लागू किए जाएं। इससे इलाकों में हो रही अशांति पर भी काबू पाया जा सकेगा। 

.

CM की कुर्सी पर बैठने के बाद CM Joseph Vijay Thalapathy के अहम फैसलों में से एक राज्य की जनता को बिजली मुफ्त में देना भी है। विजय की सरकार ने ऐलान किया है कि तमिलनाडु के सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही विजय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक खास फोर्स के गठन की मंजूरी भी दी है। नशे के बढ़ते कारोबार पर भी विजय ने चाबुक चलाना शुरू कर दिया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर में CBI की रेड से मचा हड़कंप, सीनियर अधिकारी का रीडर-बिचौलिया लिया हिरासत में

.

अवैश नशे को रोकने के लिए विजय ने नशा विरोधी यूनिट्स बनाने का भी ऐलान किया है। अपने शपथ ग्रहण के बाद विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा, “मुझे तमिलनाडु सरकार की मौजूदा स्थिति के बारे में आप सभी को बताना है। राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है और सरकारी खजाना पूरी तरह से खाली हो चुका है। इस वजह से राज्य पर असहनीय बोझ आ गया है।

.

यह भी पढ़ें : निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपये ग्लोबल मार्केट में तेजी के बाद भी Share Market हुआ लाल,

.