PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के जिला बठिंडा के एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते मसाना स्थित शराब फैक्ट्री में आज यानि शुक्रवार की सुबह भयानक आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठा, जो आसपास के कई गांवों और इलाकों में फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
. .घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। फैक्ट्री से निकल रहे धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई है। स्थानीय निवासियों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की है। अस्थमा के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
. .आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है है। प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके की हवा की गुणवत्ता की तत्काल जांच करवाने और स्वास्थ्य संबंधी प्रबंध करने की मांग की है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और आग के कारणों की गहन जांच का आश्वासन दिया है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
. . .यह भी पढ़ें : जालंधर! IAS-IPS बताने वाली महिला ने मारी 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी
.







































