PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

पंजाब! पुलिसकर्मी के अपहरण से पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, बदमाशों ने पुलिसकर्मी की बनाई वीडियो

police officer kidnapping bathinda punjab

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के बठिंडा के अधीन पड़ते थाना कैंट क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के कथित अपहरण, मारपीट और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मी की वीडियो बनाई, फिर उसके साथ मारपीट कर जबरन कार में बैठाया और गांव सेमा कलां ले जाकर बंधक बना लिया। इस दौरान उससे दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई, ATM कार्ड छीन लिया गया और उसकी कार भी कब्जे में ले ली गई।

.

.

थाना कैंट पुलिस को दिए बयान में सिपाही कुलविंदर सिंह ने बताया कि हरजिंदर सिंह उर्फ पोपा और उसके तीन अज्ञात साथियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर गांव सेमा कलां ले गए। वहां आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए दो लाख रुपये की मांग की। शिकायत के अनुसार आरोपित उसका एटीएम कार्ड भी ले गए और उसकी स्विफ्ट कार (पीबी-03-एजी-5030) भी अपने साथ ले गए।

.

.

पुलिस का कहना है कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपितों के खिलाफ अपहरण, फिरौती मांगने, मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल थाना कैंट पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है।

.

यह भी पढ़ें : NEET UG री-एग्जाम को लेकर 12 लाख से ज्यादा छात्रों को लग सकता है बड़ा झटका

.

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! फ्लाईओवर पर ट्रक, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राली और सिलेंडर से भरे कैंपर में हुई जोरदार टक्कर, 2 गंभीर घायल, लगा लंबा जाम