PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड

cm rekha gupta furious after satya niketan incident 5 senior officials suspended

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में करीब 50 साल पुरानी इमारत ढहने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। इस दिल दहला देने वाली घटना में अब तक मलबे से 12 लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे की गंभीरता और सुरक्षा मानकों में बरती गई,

.

.

भारी लापरवाही को देखते हुए निगम प्रशासन ने साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर सहित पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। लापरवाही बरतने के आरोप में जिन अधिकारियों पर निलंबन की तलवार चली है, उनके नाम सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश में सार्वजनिक किए गए हैं। निलंबित होने वालों में साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग) ललित कुमार गोयल,

.

cm rekha gupta furious after satya niketan incident 5 senior officials suspended
cm rekha gupta furious after satya niketan incident 5 senior officials suspended

.

असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग) सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) आशीष कुमार शामिल हैं। प्रशासनिक हलकों में एक साथ पांच जिम्मेदार अधिकारियों पर हुई इस सख्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। दिल्ली सरकार ने रविवार को ही इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए थे।

.

यह भी पढ़ें : बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर?

.

CM ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिल्डिंग मालिक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और विभागीय जांच में दोषी पाए जाने वाले निगम अधिकारियों को बख्शा न जाए। इसके साथ ही, छात्र बहुल इलाका होने के मद्देनजर आसपास चल रहे सभी पेइंग गेस्ट (PG) और बहुमंजिला इमारतों के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी भवनों और PG को तुरंत सील किया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित