PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

पैकेजिंग कंपनी में लगी भयानक आग, जान बचाने के लिए 5 मंजिला इमारत से कूदे मजदूर- दो की मौत कई घायल,

a terrible fire broke out in surats packaging company laborers jumped from a 5 storey building to save their lives two killed

PTB Big News सूरत : गुजरात के सूरत स्थित कड़ोदरा के गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) में भयावह लगी हैं / बताया गया कि आग विवा पैकजिंग मिल में लगी / इस घटना में अब तक दो मजदूरों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं / जबकि हाइड्रोलिक लिफ्ट द्वारा 125 से ज्यादा मजदूरों को बचा लिया गया है / मौके पर दमकल की कई गाड़ियां अब भी मौजूद हैं /

.

.

जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे / सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए कथित तौर पर इमारत से छलांग लगा दी जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई / वहीं कुछ कारीगरों को हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से बचाया गया / वहीं कुछ लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है /

.

.

बरडोली डिवीजन के डिप्टी एसपी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 125 लोग घायल हैं / जानकारी के मुताबिक सूरत के कडोदरा इलाके के वरेली स्थित एक पैकेजिंग यूनिट में सबकुछ सामान्य चल रहा था / मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे / इसी बीच अचानक आग लग गई /आग की लपटें उठते देख मजदूर भयभीत हो गए / आग ने तेजी से पूरी इमारत को कब्जे में लेना शुरू कर दिया /

.

.

मजदूर इस कदर डरे कि मारे डर के अपनी जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने लगे / बताया जाता है कि सौ से अधिक लोगों को पैकेजिंग यूनिट से रेस्क्यू किया गया है /फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे हैं / फायर ब्रिगेड की करीब दर्जनभर गाड़ियां मौके पर हैं / फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं / आग लगने की वजहों का भी पता लगाया जा रहा है/

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें