PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारों का किया AGTF ने एनकाउंटर, आरोपी पंजाब के रहने वाले,

AGTF has eliminated the Accused of property dealer Chamanpreet Nagra Cheeni in encounter

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ कैथल में हुई। ये कार्रवाई पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने की। AGTF के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में टीम ने भी कार्रवाई की।

.

.

इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और प्रीतम शाह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक राजन कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत लौटा था।

.

AGTF has eliminated the Accused of property dealer Chamanpreet Nagra Cheeni in encounter

.

दोनों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चमनप्रीत का परिवार इनकी गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम न कराने पर अड़ा था। स्पेशल डीजीपी (AGTF) प्रमोद भान ने बताया कि दोनों आरोपी अभी घायल हैं। उनसे पूछताछ के बाद मामले में अन्य खुलासे होंगे। मौके पर दोनों से तीन पिस्तल बरामद हुई हैं। आगे की जांच अभी जारी है। 

.

यह भी पढ़ें : सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, कुछ ही घंटों में सस्ता हुए सिल्वर,

.

एनकाउंटर का पूरा ऑपरेशन AGTF के एसपी विक्रम बराड़ की अगुआई में किया गया। घटना के कुछ ही समय बाद एजीटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जबकि दूसरी टीम आरोपियों को ट्रेस करने में जुट गई। जैसे ही आरोपी चंडीगढ़ से निकलकर मोहाली में दाखिल हुए, टीम ने उनकी लोकेशन ट्रैक करनी शुरू कर दी। इसके बाद एसपी विक्रम बराड़ की अगुआई में टीम उनका पीछा करते हुए हरियाणा पहुंची।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब का दोआबा बना सबसे ज्यादा फर्जी ट्रैवल एजेंटों का गढ़, हैरान कर देंगे आंकड़े,

.