PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की सौतेली दादी का हुआ निधन, अस्पताल में थे कई दिनों से भर्ती,

Barack Obama family matriarch dies in kenyan hospital at 99 America

Barack Obama family matriarch dies in kenyan hospital at 99 America

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Sad न्यूज़ नैरोबी : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सौतेली दादी सारा ओबामा का निधन हो गया है / वह लगभग 99 वर्ष की थी / ओबामा के संबंधियों तथा अधिकारियों ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की, हालांकि उन्होंने मौत का कारणों के बारे में नहीं बताया है /

.

.

सारा एक परोपकारी महिला थीं, जिन्होंने लड़कियों और अनाथ बच्चों के लिये शिक्षा को बढावा दिया / सारा की बेटी मसरत ओनियांगो के अनुसार पश्चिमी केन्या के किसुमू में जारामोगी ओगिंगा ओडिंसा टीचिंग एंड रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली /

.

.

ओनियांगो ने बताया कि आज सुबह उनका देहांत हो गया / हमें इसका बहुत दुख है / सारा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दादा की दूसरी पत्नी थीं / उन्होंने बराक के पिता सीनियर बराक ओबामा के पालन-पोषण में भी मदद की थी / ओबामा परिवार केन्या के लुओ जातीय समुदाय से संबंध रखता है / पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को सारा से बेहद लगाव था और उन्होंने अपने संस्मरण ”ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर” में ”ग्रैनी” यानी दादी के तौर पर सारा का जिक्र भी किया था /

.

.

वर्ष 1998 में जब ओबामा केन्या की यात्रा पर गए थे तो उन्होंने सारा से हुई मुलाकात का जिक्र किया था / ओबामा जब 2009 में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे तब उस समारोह में सारा भी शामिल हुई थीं / साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में उन्होंने एक बार फिर अपनी दादी के बारे में बात की थी /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Barack Obama family matriarch dies in kenyan hospital at 99 America