cm uddhav thackeray says lockdown may take place amidst increasing cases of corona Mumbai maharashtra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच रात आठ बजे से सुबह सात बजे के बीच कर्फ्यू लगा दिया है / कर्फ्यू के कारण मुंबई में मरीन ड्राइव पर सन्नाटा पसरा रहा / इस बीच, सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं / वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों और सीओवीआईडी की टास्क फोर्स के साथ बैठक में उद्धव ने कहा कि अगर लोग कोरोना से संबंधित नियमों का उल्लंघन करना जारी रखते हैं तो लॉकडाउन के समान प्रतिबंधों के लिए तैयार रहें /
. .मुंबई में कोरोना के 6923 नए मामले सामने आए और आठ मौतें दर्ज की गईं / मामलों की कुल संख्या 3,98,674 हो गए है / वहीं, नागपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,970 नए मामले सामने आए, 3,479 रिकवरी और 58 मौतें दर्ज की गई। यहां कुल मामले 2,18,820 हैं /
..
इधर, महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त पाबंदियां लगा दी हैं / वहीं जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि ‘मिशन बिगिन अगेन’ के तहत कोरोना संबंधी सभी पाबंदियों को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है / मुंबई में जिस रिहायशी सोसाइटी में पांच या उससे अधिक संक्रमित पाए जाएंगे, उसे सील कर दिया जाएगा /
. .अधिसूचना के मुताबिक सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क पाए जाने पर अब 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा / मॉल, रेस्तरां, बीच और गार्डन रात आठ से सुबह सात बजे तक बंद रहेंगे / इस दौरान कोई वहां पाया जाता है तो एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा / राज्य में रात से धारा 144 लगा दी जाएगी / इसके बाद एक जगह पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक होगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
cm uddhav thackeray says lockdown may take place amidst increasing cases of corona Mumbai maharashtra


































