PTB News

Latest news
NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम

जालंधर में Janmashtami से पहले बाजारों की बढ़ी रौनक, सेवक धुप वालों की दुकान पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है भक्तों की भीड़,

Before Janmashtami 2022 in Jalandhar Crowd of devotees is being seen at the shop of sewak Dhoop Owner Shri Ram ji Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले बाजारों में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है, जिससे बाजारों की रौनक एक बार फिर से बढ़ गई है / ऐसा ही नजारा इन दिनों जालंधर बाज़ारों में भी देखने को मिल रहा है / बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाकें, गोल्डन सिल्वर मोर मुकुट, से लेकर मूर्ति और आसन सब ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं और हर कृष्ण भक्त इनको अपने घरों में सजाने के लिए बेताब है, जिसकी वजह से लगातार बाजारों में इन दिनों भीड़ बढ़ना भी लाज़मी है /

इन दिनों जिला जालंधर के सबसे प्रसिद्ध चौक जग्गू चौक में सबसे भीड़ यानिके सेवक धूप फैक्ट्री वालों की दुकान में देखने को मिल रही है / यह दूकान कृष्ण भक्तों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद इन दिनों बनी हुई है / इसका सबसे बड़ा कारन यह है कि यहां पर जन्मअष्टमी को लेकर इस बार कुछ खास तरह का सामान उपलब्ध दुकान के प्रबंधकों द्वारा किय गया है / जहां इस बार खास मथुरा वृंदावन जयपुर तथा कोलकाता से तैयार करवाए गए श्री कृष्ण भगवान जी के झूले, सिहासन, फूल बंगला तथा वृंदावन की पोशाकें हैं /

Before Janmashtami 2022 in Jalandhar Crowd of devotees is being seen at the shop of sewak Dhoop Owner Shri Ram ji Punjab

यही नहीं इसके साथ-साथ मोबाइल फोन, क्रिकेट बैट, हॉकी, चश्मा, लूडो, ढोलकी, बैडमिंटन, नगाड़ा, गुलदस्ता, बुकलेट आदि विशेष तोर पर सेवक धूम वालों की दुकान में उपलब्ध हैं जो कि इस बार श्री कृष्ण भक्तों की पहली पसंद बने हुए हैं / डायमंड स्टोन से जड़ित लड्डू गोपाल की पोशाक ठाकुर जी के खिलौने तथा श्रंगार भी श्री कृष्ण भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं /

इस विशेष जानकारी को देते हुए सेवक धूप फैक्ट्री के प्रबंधक निर्देशक श्री राम जी ने PTB News को बताया कि लड्डू गोपाल के लिए मथुरा, गुजरात, जोधपुर और दिल्ली से भी खासतौर पर पोशाकें मंगवाई गई है मंदिर से लेकर घर में स्थापित लड्डू गोपाल सबके प्रिय हैं / बच्चों और बुजुर्गों ने श्री भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर उन्हें सजाने और संवारने की तैयारियां शुरू भी कर दी हैं /

Before Janmashtami 2022 in Jalandhar Crowd of devotees is being seen at the shop of sewak Dhoop Owner Shri Ram ji Punjab

इस दौरान PTB News को सेवक धुप फैक्ट्री के प्रबंधक निर्देशक श्री राम जी ने बताया कि इस बार बाजार में ठाकुर जी की ड्रेस तथा जयपुर से विशेष मांग पर मंगवाए गए झूले हैं जिनपर बैठना शुभ माना जाता है लिहाजा जन्माष्टमी को देखते हुए बाजार में झूलों की भी लंबी रेंज मौजूद है इसके अलावा हैंड वर्क वाली ड्रेस कलकत्ता से खास तौर पर मंगवाई गई है, जिसमें मोती सितारे गोटे का इस्तेमाल किया गया है /

यही नहीं वृंदावन स्थित ठाकुर जी के दरबार की तर्ज पर झूले भी तैयार किए गए हैं जिन्हें गोटा शैलेंद्र कुंदन और आकर्षक चमकीला कपड़ा लगाकर कई रंगों से तैयार करवाया गया है जो कि सिर्फ सेवक धूप फैक्ट्री में ही उपलब्ध है / इस दौरान सेवक धूप फैक्ट्री के प्रबंधक निर्देशक श्री राम ने यह भी बताया कि मार्केट में इस बार श्री कृष्ण जी के लिए विशेष मोर मुकुट उपलब्ध है जो कान्हा जी की सजावट को चार चांद लगा देते हैं /

Latest News