PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, चली गोली, मुख्य मुंशी को लगी, हुई मौत, रिकॉर्ड रूम में रखी कार्बाइन से, मचा हड़कपं,

Big News punjab muktsar malot police station lakhewali chief munshi teerth singh shoot death PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ मुक्तसर : पंजाब के मुक्तसर जिले के थाना लक्खेवाली के मुख्य मुंशी की संदिग्ध हालातों में गोली लगने से मौत हो गई। रिकॉर्ड रूम में रखी कार्बाइन से गोली निकली, जो मुख्य मुंशी को लगी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

इस घटना की सूचना पर आलाधिकारी भी थाने पहुंच गए हैं। वहीं, मृतक के परिजन व रिश्तेदार भी थाने पहुंच चुके हैं। आलाधिकारी घटना की जांच करने में जुटे हैं, हालांकि अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि गोली आखिर चली कैसे? जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं, मुख्य मुंशी के शव को पोस्टमार्मट कराने के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लक्खेवाली के मुख्य मुंशी तीर्थ सिंह रोजाना की तरह सोमवार सुबह भी ड्यूटी करने थाने पहुंचे थे। अपना रोजमर्रा का काम करने के बाद पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी भी लगाई। जिसके बाद वह अपने काम में व्यस्त हो गए। सुबह करीब 10 से साढ़े 10 के बीच थाने के रिकॉर्ड रूम में रखी कार्बाइन से अचानक गोली चली और तीर्थ सिंह को जा लगी।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद स्टाफ रिकॉर्ड रूम की तरफ भागा। वहां देखा तो तीर्थ सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। यह देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आनन फानन इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही आलाधिकारी भी थाने पहुंच गए। जो घटना की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

Latest News