PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

पंजाब के मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, PPS राजजीत सिंह को किया गया बर्खास्त, विजिलेंस करेगी जांच, जाने पूरा मामला,

Punjab drugs case pps dismissed rajjit singh sealed reports punjab cm bhagwant mann Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के हजारों करोड़ के ड्रग मामले में सील बंद रिपोर्ट खोलने के बाद CM भगवंत मान ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने ड्रग तस्करी केस में PPS राजजीत सिंह को नामजद किया है। साथ ही उन्हें नौकरी से भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। CM मान ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।

CM भगवंत मान ने आरोपी राजजीत सिंह द्वारा चिट्‌टे की तस्करी से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए पंजाब विजिलेंस जांच के आदेश भी दिए हैं। CM भगवंत मान ने बीते समय ड्रग रैकेट केस की सभी फाइलें तलब की थी। उसी समय कार्रवाई किए जाने की आशंका जताई गई थी। मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान भी पंजाब सरकार ने कार्रवाई के लिए तैयार होना बताया था।

Punjab drugs case pps dismissed rajjit singh sealed reports punjab cm bhagwant mann Big News

हाईकोर्ट ने आरोपी SSP मोगा राजजीत सिंह समेत इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह संबंधी मामले की जांच के आदेश STF को दिए थे। वहीं राजजीत सिंह ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर कहा था कि STF प्रमुख हरप्रीत सिंह सिद्धू उनके मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकते हैं। इस कारण हाईकोर्ट ने DGP सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय, ADGP प्रभोद कुमार और IG कुंवर विजय प्रताप सिंह की SIT गठित कर जांच के आदेश दिए।

जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी थी। जबकि सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय ने दो रिपोर्ट्स अलग से सीधे हाईकोर्ट को सौंपी थी, जो हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में हैं। इस कारण पंजाब सरकार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाना उचित नहीं है। बताया गया कि अन्य रिपोर्ट्स पर पंजाब सरकार कार्रवाई कर रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार इन तीन रिपोर्ट्स पर कार्रवाई को तैयार है।

Latest News