PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में भाजपा और आम आदमी पार्टी की सियासत गर्मा चुकी है। बीते दिन पंजाब के वित्त मंत्री ने बयान दिया था कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को भाजपा खरीदने की कोशिश कर रही है। इस बीच आज लुधियाना भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पहुंचे। शर्मा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की।
प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब में सरकार लेकर आई है, लेकिन वित्त मंत्री के बयान से इस तरह लग रहा है कि लड़ाई उनके खुद के घर (आप पार्टी) की है। वह जनता को गुमराह करते हुए लड़ाई भाजपा के सिर थोप रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी से अब सरकार चल नहीं रही।
लोगों का ध्यान डायवर्ट करने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। भाजपा पर इस तरह के आरोप लगाने AAP पार्टी का हिस्सा है। आप की उत्पत्ति झूठ से हुई है। इसी तरह के आरोप दिल्ली में भी आप ने भाजपा पर लगाए। दो दिन की सुर्खियां बटोरी, फिर मामला शांत। कहीं न कही पंजाब के लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है।
लोगों के पैसों, टैक्सों का गलत इस्तेमाल आम आदमी पार्टी कर रही है। आम आदमी पार्टी का सेहत मंत्री दिल्ली में सतिंदर जैन जेल में है। यदि वह सच्चा होता तो आज जेल से बाहर जमानत पर होता। पंजाब में जिस मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, आज वही मंत्री मीटिंगों का हिस्सा बन रहा है। दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी की तपिश पंजाब में आ रही है।
दिल्ली वाली पॉलिसी पंजाब में लागू हो रही है। पंजाब आम आदमी पार्टी पर लोगों का दबाव है। लोगों से जो वादे किए थे, अब सरकार से पूरे नहीं हो रहे, जिस कारण सरकार के मंत्री बेतुके बयान दे रहे हैं। मंत्री की फौजा सिंह की आडियो चल रही है। इस पर चीमा कुछ नहीं बोले। लेन देने की जो बात चल रही हैं, उस पर कोई बात नहीं कर रहे। यह आम आदमी पार्टी की नहीं, खास पार्टी की सरकार बनी हुई है। माइनिंग पॉलिसी सरकार से संभल नहीं रही। आने वाले दिनों में भाजपा पंजाब के हर मुद्दे पर सरकार के घेरेगी।



































