PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

लोकसभा उपचुनाव जीत कर भाजपा बनायेगी इतिहास – हँसराज हँस

BJP will create history by winning the Lok Sabha bypolls - Hansraj Hans Punjab Jaalndhar

परिवार और कारोबार की सुरक्षा सुविधा मजबूत होगी केवल भाजपा से – पंकज जुल्का

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भारतीय जनता पार्टी ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का की अध्यक्षता और ज़िला युवा मोर्चा को इंचार्ज स्पोर्ट्स साहिल भल्ला की अगुवाई में लोकसभा उप चुनावों के लिए गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में रैली का आयोजन किया गया।जिसमें विशेष रुप से लोकप्रिय सांसद हंसराज हंस भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक में प्रचार करने के लिए उपस्थित हुए।

इस अवसर पर हँसराज हँस ने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और हर बार पंजाब के लोगों की हक बात की है वैसे ही आप लोगों ने भी प्रधानमंत्री की बातों का ध्यान रखकर भाजपा का समर्थन करना है।उन्होंने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की मेहनत ही इस बार लोक सभा उप चुनाव में पार्टी को विजयी बनायेगी। पंकज जुल्का ने कहा कि भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब मे तेज़ी से बढ़ रही गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार,नशाखोरी पर लगाम लगा कर हमारे शहर को असलियत मे स्मार्ट सिटी केवल भाजपा की केंद्र सरकार बना सकती है।उन्होंने कहा कि युवाओ मे भारी उत्साह को देख कर शहर का आम जनमानस भी यह बात कह रहा है कि हमारे परिवार और कारोबार की सुरक्षा सुविधा को मजबूत केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने साहिल को कार्यक्रम सफल बनाने पर बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत से पार्टी का कार्य दिन रात कर रहे है।

साहिल भल्ला ने आए हुए सभी इलाका निवासियों का धन्यवाद किया और सभी से भाजपा को वोट देने की अपील की।उन्होंने कहा कि लोकसभा उप चुनावों में भाजपा की जीत तय है।उन्होंने कहा कि लोकसभा के बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस मौके पर अरुणेश शाकिर, भाजपा युवा प्रधान पंकज जुल्का, आभास शाकिर, अंकित सैनी, प्रिया शर्मा, किशनलाल शर्मा, प्रशांत गंभीर, साहिल बल्ला,  रोहित ठाकुर, हर्ष झांजी, सुनील हांडा, मोनू कवात्रा, दलजीत सिंह, चेतन कुमार, वरुण दुबे, राजा, साबी, सूरज सुमित सहगल, प्रिंस ठाकुर, आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Latest News