PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता का हुआ हार्ट अटैक से निधन,

Bollywood's famous actor Mithilesh Chaturvedi dies of heart attack Mumbai

PTB Sad न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। इस खबर से मिथिलेश के फैंस को झटका लगा है।मिथिलेश ने 3 अगस्त की शाम दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहा। वह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। मिथिलेश ने लखनऊ में अपनी अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह अपने होमटाउन में इलाज के लिए शिफ्ट हो गए थे। इस बात की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है।

मिथिलेश के निधन की खबर आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मिथिलेशके वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी और बढ़िया बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। उन्हें सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’, मनोज बाजपेयी की ‘सत्या’, शाहरुख खान की ‘अशोका’ समेत ‘ताल’, ‘बंटी और बबली’, ‘कृष’ और ‘रेडी’ में देखा गया था. लेकिन फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में उनका काम सबसे ज्यादा पहचान में रहा। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था।

बात करें कोई मिल गया में मिथिलेश के टीचर वाले किरदार की तो जो रोहित (ऋतिक रोशन) को जलील करके अपनी क्लास से बाहर निकालता है और अपने बाप से कंप्यूटर सीखकर आने को कहता है। देखने वाले हर दर्शक को यह सीन दिल पर लगा था। मिथिलेश चतुर्वेदी के इस निगेटिव किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। वहीं रोहित (ऋतिक) के कंप्यूटर सीखकर आने के बाद उसका टीचर को करारा जवाब भी फैंस को पसंद आया था .बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ मिथिलेश ने थिएटर में भी काम किया था। थिएटर में उनके योगदान को काफी सराहा भी गया है।

Latest News

Bollywood’s famous actor Mithilesh Chaturvedi dies of heart attack Mumbai