PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

Canada में Gangwar के बढ़ते खतरे को देखते हुए Canada सरकार ने जारी की गैंगस्टरों की लिस्ट, 9 पंजाबियों के नाम भी हैं शामिल, देखें सूचि,

In view of the increasing threat of gangwar in Canada the Government of Canada released the list of gangsters

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगवार को लेकर क्या हालात हैं इससे सब वाकिफ हैं, लेकिन अब यही खतरा कनाडा में भी मंडराने लगा है। दरअसल कनाडा में गैंगस्टर्स के अलर्ट को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी कर दी गई है / इस संबंध में एक लिस्ट भी जारी की गई है जिसमें 9 पंजाबियों के नाम शामिल हैं /

इस संबंध में ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त फोर्स स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट (CFSEU-BC) ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें 11 गैंगस्टर के नाम शामिल हैं / हालांकि 11 में से 9 नाम पंजाबियों के हैं / इस लिस्ट को जारी करते हुए लोगों को इनसे बचने के लिए कहा गया है / लोगों से अपील की गई है कि अगर वह इन्हें कहीं भी देखते हैं तो इनसे बचकर रहें, क्योंकि यह लोग कई क्रिमिनल्स एक्टिविटी में शामिल रह चुके हैं /

In view of the increasing threat of gangwar in Canada the Government of Canada released the list of gangsters

यह लोग पूरे प्रांत में घूमकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं / ऐसे में कनाडा पुलिस की तरफ से लोगों को इनसे बचने के लिए कहा गया है / वहीं कनाडा पुलिस का कहना है कि वह ऐसे गैंग के खिलाफ वह सख्त हैं और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है / पुलिस भी अपनी नजरें इन पर रखे हुए हैं लेकिन अगर लोगों को यह दिखते हैं तो वह इनसे बचकर रहें, इसलिए ही इस संबंध में एक लिस्ट जारी की गई है /

Latest News