PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

Chandigarh University MMS कांड, के बाद कई अभिभावक ने लिया बड़ा फैसला, किस तरह से बनाया गया था लड़की द्वारा Video,

Chandigarh University MMS Scandal Parents set up their children's hostel Punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्‍स हास्‍टल में एक लड़की द्वारा अन्‍य छात्राओं के नहाते समय वीडियो बनाने के बारे में उजागर होने से हड़कंप मच हुआ है। रविवार दिन को हंंगामे के बाद देर रात भी विद्यार्थी भड़क गए और कैंपस में प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह से भी यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव बना हुआ है। इस बीच काफी संख्‍या में अभिभावक अपनी बेटियों को हास्‍टल से ले जा रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी बेटियां यहां सेफ नहीं हैं।

दरअसल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाम टाप यूनिवर्सिटी में लिया जाता है। इस यूनिवर्सिटी में कई राज्‍यों के विद्यार्थी पढऩे आते हैं। लेकिन, इस शर्मनाक घटना के बाद अभिभावकाें का चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बुरे प्रबंधों के चलते उस पर से विश्‍वास टूट गया है। रविवार से ही गर्ल्‍स हास्टल मेंसे कई युवतियां खुद ही हास्टल छोडक़र अपने घर लौट रही हैं और कुछ के स्वजन डर के कारण उन्हें लेने पहुंच रहे हैं।

अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट रिकार्ड को देखकर अपनी बेटियों को यहां पढ़ने के लिए एडमिशन कराया। लेकिन, अब शर्मनाक घटना के बाद उन्हें लग रहा है कि उनकी बेटियां हास्टल में सेफ नहीं हैं। कुछ अभिभावकों ने कहा कि ऐसी घटना के बाद एक ही दिन में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की रैकिंग नीचे गिर गई है, जहां बेटियां सेफ नहीं है वहां ऐसी पढ़ाई करवाने का भी कोई फायदा नहीं।

जिस गर्ल्‍स हास्टल में यह शर्मनाक घटना हुई है वहां एक ब्लाक में सात फ्लोर हैं। हर एक फ्लोर पर 16 रूम हैं और एक रूम में 4 लड़कियां। इस हास्टल में चार ब्लाक हैं। छात्राओं ने बताया कि यह पहले ब्वाय हास्टल था जिसे बाद में गर्ल्‍स हास्टल में तबदील किया गया। इस हास्टल में सिक्योरिटी सिस्टम न के बराबर है। हर ब्लाक में एक वार्डन के सहारे सात फ्लोर छोड़े गए हैं। वहीं, हास्टल के बाहर व अंदर किसी तरह का कोई CCTV कैमरा नहीं है।

इस हास्टल को गर्ल हास्टल में तबदील किए जाने के बाद प्रशासन की ओर से इनके बाथरूम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया। यहां किसी तरह की कोई प्राइवेसी नहीं है। बाथरूम के ऊपर खुला पार्शन है और नीचे दरवाजे पर भी काफी गैप है। दोनों तरफ से आसानी से वीडियो बनाया जा सकता है। जांच में सामने आया है कि वीडियो बनाने वाली युवती का हाइट लंबी है और वह आसानी से दरवाजे के ऊपर खुले पार्शन तक पहुंच सकती है। अब तक की जांच में यही माना जा रहा है कि ऊपर से ही वीडियो बनाया गया है।

Latest News

Latest News