PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बाल दिवस पर छात्रों ने दिया आपसी प्रेम-प्यार का संदेश,

childrens-day-celebrated-by-st-soldier

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस के रूप में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। नन्हें छात्र चाचा नेहरू की वेशभूषा में सजकर स्कूल पहुंचे। छात्रों ने हाथ में लाल गुलाब, सर पर टोपी तथा सफेद रंग के वस्त्र पहने हुए थे।

.

.

इस अवसर पर एक बड़ा केक काटा गया ओर सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए चाचा नेहरू के जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा बच्चों में बिस्किट भी बांटे गए। इस मौके पर एक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिस दौरान छात्रों ने आपसी प्रेम-प्यार से रहने का संदेश देते हुए पंजाबी बोलियों पर गिद्दा-भंगड़ा पेश कर सभी का मन मोह लिया।

.

.

वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा की ओर से सभी छात्रों को पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।

.

.

.

Latest News