PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला, छात्र गंभीर घायल,

clash took place among students at Swami Sant Dass Public School in Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते JP Nager में स्थित Swami Sant Dass Public School के 8वीं के छात्रों में झड़प होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में +2 क्लास में पढ़ने वाले छात्रों में आज झगड़ा हो गया। घटना स्कूल के 4 नंबर गेट के बाहर हुई बताई जा रही है। इस सारे घटनाक्रम संबंधी जानकारी देते हुए अभिभावकों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल प्रशासन का कहना है कि

.

उन्हें घटना के बारे में कुछ नहीं पता। वहीं छुट्टी के बाद दोनों छात्रों में हुई खूनी झड़प में 12वीं कक्षा के छात्र का दूसरे छात्र ने सिर फोड़ दिया। घटना के बाद साथी घायल बच्चों को घर ले गए। घर में मां बेटे को खून से लथपथ देखकर दंग रही और उसे तुरंत उपचार के लिए ले गई। घटना में छात्र के सिर पर गहरी चोटें आई है, जिसके बाद मां बच्चे के सिर पर पट्टी करवाकर उसे स्कूल ले आई और घटना की सूचना पुलिस को दी।

.

.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित की मां ने कहा कि क्लास में दोनों छात्रों में हंसी मजाक में विवाद हो गया था। इस दौरान स्कूल टीचर आदित्य ने कहा कि उन्होंने दोनों छात्रों में समझौता भी करवा दिया था, लेकिन फिर भी छुट्टी होने के बाद हिमालय नामक छात्र द्वारा उसके बेटे पर हमला किया गया। मां का आरोप है कि छात्र ने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से बेटे पर हमला किया।

.

यह भी पढ़ें : चर्चे! अफ्रीकी युवक व हिमाचली युवती के, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुए प्यार के बाद हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे

.

मां ने कहाकि उसे एक घंटे से अधिक समय हो गया, लेकिन अभी तक ना दूसरा छात्र स्कूल आया और ना ही छात्र के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। मां ने आरोप लगाए है कि अभी तक प्रिंसीपल भी मामले को लेकर बात नहीं कर रही। वहीं घायल छात्र के पिता ने कहा कि पत्नी का उसे फोन आया और वह घबराई हुई थी। जिसके बाद वह काम से तुरंत वापिस लौटा और देखा बेटा खून से लथपथ था। बेटे पर किरपाणों से हमला किया गया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में एक के बाद एक रेड जारी, अब AAP मंत्री के 13 ठिकाने पर दूसरी बार ED की बड़ी करवाई,

.

पिता का कहना है कि अब दूसरे छात्र के परिजनों द्वारा समझौता करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है, लेकिन वह समझौता नहीं करेंगे। पिता ने कहा कि दूसरे छात्र की मां ने समझौता करने को लेकर फोन किया और कहा कि उसका बेटा भी घायल हुआ है।वहीं पुलिस कर्मी ने कहाकि उन्हें छात्र पर हमला करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बेटे के खून ज्यादा निकलने के कारण परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

.

यह भी पढ़ें : NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

–