.
consumer forum fined big bazaar for taking rs 18 of carry bag punjab chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : ग्राहक से कैरी बैग के 18 रुपये वसूलना बिग बाजार को महंगा पड़ गया / उपभोक्ता फोरम ने मामले में सुनवाई करते हुए बिग बाजार पर जुर्माना लगाया है / फोरम ने बिग बाजार द्वारा कैरी बैग के लिए वसूले हुए 18 रुपये शिकायतकर्ता को वापस करने के साथ 1000 मुआवजा राशि के रूप में देने का आदेश दिया है /
..
इसके साथ ही 500 रुपये केस खर्च के रूप में देने के लिए कहा है, वहीं फोरम ने बिग बाजार को 10000 रुपये बतौर जुर्माना राशि कंज्यूमर लीगल एड अकाउंट में जमा करने का भी आदेश दिया है / मोहाली निवासी वीणा रानी ने उपभोक्ता फोरम में दी शिकायत में बताया कि तीन फरवरी 2019 को वह बिग बाजार में शॉपिंग करने गए थी / बिलिंग काउंटर पर कर्मचारी ने कैरी बैग के लिए उनसे 18 रुपये अलग से चार्ज किए /
..
वहीं बिग बाजार ने अपने पक्ष में दलील देते हुए कहा कि ग्राहक से जो कैरी बैग का चार्ज लिया गया है वह सही लिया गया है / स्टोर में हर जगह पहले से ही इसके लिए डिस्प्ले किया हुआ है / इसलिए उन्होंने अपनी सेवा में कोई कोताही नहीं बरती है / दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अब उपभोक्ता फोरम ने यह फैसला सुनाया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
consumer forum fined big bazaar for taking rs 18 of carry bag punjab chandigarh




































