PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

एचएमवी के मास कम्यूनिकेशन व वीडियो प्रोडक्शन विभाग द्वारा स्टोरी टैलिंग पर वर्कशाप आयोजित,

Department of MCVP of HMV Organized One Day Workshop on Story Telling 3rd Anniversary of Radio Awaaz celebrated

PTB न्यूज़ शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय के मास कम्यूनिकेशन व वीडियो प्रोडक्शन विभाग द्वारा रेडियो आवाज की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्टोरी टैलिंग पर वर्कशाप का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध मीडिया व्यक्तित्व श्री गुरविंदर सिंह रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित हुए।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने उनका स्वागत किया व रेडियो आवाज की तीसरी वर्षगांठ पर विभाग को बधाई दी।वर्कशाप के दौरान श्री गुरविंदर सिंह ने कहा कि रेडियो पर कहानी कहने और बताने के इस दौर ने लोगों में इस पेशे को लेकर एक अलग ही धारणा कायम की है। स्टोरी टैलिंग की कला की प्रसिद्द करने में रेडियो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और लोगों का इस माध्यम से जुड़ाव हमेशा से ही रहा है।

अच्छी कहानियों की मदद से हम दुनिया के बारे में अपनी धारणा बदल सकते हैं। वर्कशाप के दौरान उन्होंने छात्राओं को कहानी को रेडियो पर बोलने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने वॉयस माड्यूलेशन व साऊंड इफैक्ट्स की भी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को स्टोरी टैलिंग के टैलेंट पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर श्रीमती रमा शर्मा, विभागाध्यक्षा ने श्री गुरविंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि रेडियो आवाज के माध्यम से हमारा मकसद छात्राओं को रेडियो प्रोग्रामिंग में एक्सपोजर देना है। उन्होंने छात्राओं से कहानी लिखने व निरंतर इस दिशा में काम करने के लिए कहा ताकि रेडियो आवाज के जरिए उनकी कहानियां लोगों तक पहुंचाई जा सके। वर्कशाप में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर श्रीमती ज्योति सहगल, सुश्री प्रियंका जैन, करन भी उपस्थित थे।