PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 करोड़ की ड्रग की जब्त, एक महिला समेत पांच गिरफ्तार

drugs worth 1400 crores seized five including a woman arrested

PTB Big News मुंबई : मुंबई पुलिस ने पड़ोसी पालघर जिले में मादक पदार्थ मेफेड्रोन की बड़ी खेप पकड़ी है। इसका मूल्य 1400 करोड़ रुपये बताया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जब्त नशीली दवा का वजन 700 किलोग्राम से ज्यादा है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने की। नालासोपारा इलाके से 703 किलोग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई। सेल के डीसीपी दत्ता नलवाडे ने बताया कि मामले में पांच ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, एक दवा कंपनी पर छापामारी के दौरान यह खेप पकड़ी गई। नलवाड़े ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने यह छापा मारा। मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस दवा फैक्ट्री में प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन का निर्माण किया जा रहा है। डीसीपी ने बताया कि चार आरोपियों को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक व्यक्ति को नालासोपारा में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि यह हाल के दिनों में मुंबई में पुलिस द्वारा पकड़ी गई नशीली दवाओं की बड़ी खेप में से एक है। मेफेड्रो को ‘म्याऊ म्याऊ’ या एमडी के रूप में भी जाना जाता है। एक सिंथेटिक पावडर है जो उत्तेजक है। इसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थ माना गया है।

Latest News