PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ED की डंकी रूट मामले में बड़ी कार्रवाई, जालंधर सहित हरियाणा और दिल्ली में हुई रेड के बाद कई ट्रैवल एजेंट हुए अंडरग्राउंड,

ED raids in Jalandhar Haryana and Delhi in donkey route case

PTB Big न्यूज़ जालंधर / नई दिल्ली : Donkey Route के जरिये युवाओं को अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वीरवार को जालंधर की ट्रैवल एजेंसी पर छापा मारा। ED की टीम ने बस स्टैंड के पास स्थित ट्रैवल एजेंट के कार्यालय और जसवंत नगर में एजेंसी मालिक के आवास पर एक साथ तलाशी शुरू की।

.

यह भी पढ़ें : विमान हादसे में गई दिग्गज NASCAR स्टार सहित परिवार के 7 लोगों की जा+न

.

यह कार्रवाई उस नेटवर्क के खिलाफ की जा रही है जिसका नाम हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिकों के मामलों में सामने आया था। सूत्रों के अनुसार अमेरिका से इस वर्ष फरवरी में 330 भारतीयों के डिपोर्ट होने के बाद ED ने Donkey Route से जुड़े मामलों की गहन जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि इस अवैध नेटवर्क का एक बड़ा केंद्र जालंधर में सक्रिय है जिसमें ट्रैवल एजेंट की अहम भूमिका बताई जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : Donald Trump ने अब लगाया पांच और देशों पर Travel Ban, जाने वजह?

.

जालंधर ED की टीम ने Donkey Route मामले में तीन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी। इसी कड़ी में जालंधर, पंजाब के अन्य हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली में कुल 13 व्यावसायिक व रिहायशी ठिकानों पर छापे मारे गए। दिल्ली में तरुण खोसला और हरियाणा के पानीपत में बलवान शर्मा के ठिकानों पर भी ED की रेड जारी है। फिलहाल जालंधर के ट्रैवल एजेंट के कार्यालय में दस्तावेजों की जांच और

.

यह भी पढ़ें : डंकी रूट’ से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति,

.

डिजिटल साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। ED अधिकारियों का कहना है कि Donkey Route के जरिये विदेश भेजने वाले पूरे नेटवर्क की परतें भी खोली जा रही हैं और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि जालंधर शहर के ट्रैवल एजेंट पर ED की इस कारवाई के बाद Donkey Route से जुड़े अन्य छोटे कारोबारियों के पैरों तले जमीन खिस्क गई है और अपने आप को बचाने के लिए इधर उधर पैर मार रहे हैं।

.

.