PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

‘धुरंधर’ के गाने पर झूमे निक जोनस, भाइयों को भी कराया डांस, प्रियंका चोपड़ा के पति पर फैंस ने लुटाया प्यार

Nick Jonas dances to Dhurandhar film song

PTB Big न्यूज़ “मनोरंजन” : बॉलीवुड म्यूजिक की दीवानगी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका जादू इंटरनेशनल भी साफ नजर आता है। हाल ही में नया मामला मशहूर सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और उनके भाई जो और केविन जोनस का है, जिन्होंने अपने कॉन्सर्ट से पहले जोश बढ़ाने के लिए एक हिंदी फिल्म का गाना चुना है। खास बात यह है कि यह गाना आदित्य धर की फिल्म ‘Dhurandhar’ का ट्रैक ‘शरारत’ है,

.

यह भी पढ़ें : देश के टोल प्लाजा से गुजरने वाले करोड़ों वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत, देशभर में लागू होगा ‘फ्री फ्लो’ सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

.

जो इन दिनों दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। निक जोनस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने भाइयों के साथ स्टेज पर जाने से पहले ‘शरारत’ गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तीनों की एनर्जी और एक्साइटमेंट साफ झलक रही है। निक ने इस वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिससे यह साफ हो गया कि यह गाना अब उनकी प्री-शो रूटीन का हिस्सा बन चुका है।

.

Nick Jonas dances to Dhurandhar film song

.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे खूब पसंद किया। यह पहली बार नहीं है जब जोनस ब्रदर्स ने बॉलीवुड म्यूजिक के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो। इससे कुछ दिन पहले ही निक जोनस ने फिल्म ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवां जावां’ पर झूमते हुए एक और वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में वह भारतीय संगीत की धुन और बीट्स को एंजॉय करते नजर आए थे। यह साफ दिखाता है कि निक और उनका परिवार भारतीय गानों को सिर्फ सुनता ही नहीं,

.

यह भी पढ़ें : बैंक में हुआ 4000 करोड़ का बड़ा घोटाला, छापेमारी से मचा हड़कंप हड़कंप, 7 लाख फर्जी ट्रांजेक्शन से मचा हड़कंप,

.

बल्कि उनसे जुड़ाव भी महसूस करता है। निक के नए वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी काफी दिलचस्प रहे। किसी ने मजाकिया अंदाज में उन्हें ‘देसी जीजू’ कहा, तो किसी ने भारतीय संस्कृति से उनके जुड़ाव की तारीफ की। उधर, फिल्म ‘Dhurandhar’ के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। इस फिल्म का हर गाना ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी हिंदी फिल्म के पूरे एल्बम ने एक साथ इंटरनेशनल लेवल पर इतनी बड़ी पहचान बनाई हो। यह उपलब्धि न सिर्फ फिल्म के लिए, बल्कि भारतीय संगीत इंडस्ट्री के लिए भी गर्व की बात है।

.

.