PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

Donald Trump ने अब लगाया पांच और देशों पर Travel Ban, जाने वजह?

Donald Trump travel ban on five countries

PTB Big न्यूज़ वॉशिंगटन/नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी आप्रवासन नीति को और सख्त करते हुए मंगलवार को एक बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप प्रशासन ने अपने यात्रा प्रतिबंध (Travel Ban) के दायरे को बढ़ाते हुए इसमें पांच और देशों को शामिल कर लिया है। नए आदेश के मुताबिक, अब बुर्किना फासो, माली, नाइजर, साउथ सूडान

.

.

और सीरिया के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा, प्रशासन ने फलस्तीनी अथॉरिटी (Palestinian Authority) द्वारा जारी दस्तावेजों पर यात्रा करने वाले लोगों के भी अमेरिका आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह सख्त कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब हाल ही में वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड्स (National Guards) के दो सैनिकों पर अफगानिस्तान मूल के एक व्यक्ति ने गोलीबारी की थी।

.

.

इस घटना ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। सरकार का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह विस्तार जरूरी था। इससे पहले जून में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के नागरिकों पर अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाया था और सात अन्य देशों के लोगों पर कई पाबंदियां लगाई थीं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ट्रंप ने इस तरह की नीति अपनाई थी।

.

.

जिन 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया था, उनमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, रिपब्लिक ऑफ कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल थे और बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई थीं।

.

.