PTB Sad न्यूज़ बंगाल : बंगाली टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। बीते दिनों, इस इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे और बिदिशा डे मजूमदार की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं, अब एक और अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर सामने आई है। मॉडल और बंगाली टीवी एक्ट्रेस मंजुशा नियोगी का शव उनके फ्लैट पर संदिग्ध हालत में मिला है।
बीते 15 दिनों में बंगाली सिनेमा में तीसरी अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। ऐसे में इस घटना ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जब शुक्रवार को मंजुशा के माता-पिता अभिनेत्री को फोन कर रहे थे तब वह किसी के फोन का जवाब नहीं दे रही थीं। इसके बाद जब वह मंजुशा को कमरे में देखने गए, तो वहां पर अभिनेत्री का शव पंखे से लटका हुआ मिला।
आपको यह भी बता दें कि 21 साल की बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा का शव उनके फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिला था। अभिनेत्री का शव बुधवार को उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। बिदिशा और मंजुशा काफी अच्छी दोस्त थीं। हालांकि, जानकारी सामने ये भी आई है कि बिदिशा अपने फ्लैट में बॉयफ्रेंड के साथ रहती थीं और दोनों के बीच बीते कुछ दिनों से परेशानियां चल रही थीं।








































