PTB Big News खन्ना : खन्ना पुलिस ने जाली कारंसी छापने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर 5800 की जाली कारंसी, प्रिंटर व स्कैनर भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों पर पहले भी पटियाला में केस दर्ज है। इस संबंध जानकारी देते हुए डीएसपी और एसएचओ ने बताया कि टीम बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि परवेज, नितेश, गगनदीप, सदीप और बलदेव सिंह जाली करंसी छापते हैं।
वह बाइक चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर बलदेव और नितेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 5800 रूपये की जाली करंसी, प्रिंटर और स्कैनर बरामद किया है। उन्होने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे अहम खुलासे होने की संभावना है। उन्होने कहा कि बाकि के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








































