PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सोढल मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर तरफ हो रही सोढल बाबे के नाम की जय-जय कार,

famous sodal mela starts formally jalandhar know temple routes Punjab

PTB News धार्मिक : जालंधर में आज यानि शुक्रवार को श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में तड़के से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है / परंपरा के मुताबिक अनंत चौदस के दिन पूरी की जाने वाली धार्मिक रस्मों को अदा करने के लिए ना केवल चड्ढा बिरादरी बल्कि हर धर्म तथा समुदाय के लोग तड़के से ही मंदिर में परिवार सहित जुटने शुरू हो गए / देखते ही देखते मंदिर के अंदर तथा बाहर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की आमद हुई /

परंपरा के मुताबिक अनंत चौदस से एक सप्ताह पूर्व नवरात्र की तरह चड्ढा बिरादरी के परिवार घरों में खेत्री की बिजाई करते हैं, जिसे अनंत चौदस वाले दिन परिवार सहित श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में बने तालाब में अर्पित करते हुए पूजा अर्चना करते हैं / यही कारण रहा कि दरबार की तरह तालाब में भी पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिन भर रही /

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा मंदिर के सभी मार्गों पर लंगर लगाए गए / इस दौरान पूरी चने, जलेबी, पकोड़े, मिठाईयां व फल सहित विभिन्न प्रकार व्यंजनों का लंगर लगाया गया / मंदिर के अंदर जहां श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर तालाब कारसेवा कमेटी, चड्ढा बिरादरी तथा सोढल ट्रस्ट की तरफ से लंगर लगाए थे, तो वही मंदिर के बाहर लोगों ने अपने घरों के आगे भी लंगर लगाकर सेवा की /

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर मंदिर के चारों तरफ करीब 2-2 किलोमीटर के दायरे में बाजार सजे / जहां पर खिलौने, क्रोकरी, हैंडलूम, रेडीमेड, होम डेकोर तथा फर्नीचर से लेकर बर्तनों तक के दुकानें सजी / इसके साथ मेले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस के जवानों का कड़ा पहरा लगा हुआ है, जिसमें कमिश्नरेट पुलिस के करीब 1200 जवान दिन-रात लगे हुए हैं, वहीं हर तरफ पुलिस की तीसरी आँख कहे जाने वाले CCTV के माध्यम से भी मेले में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है /

Latest News