PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

बड़ी घटना, सिलेंडर विस्फोट से हुआ जोदरदर धमाका 50 लोग गंभीर रूप से हुए घायल,

50-people-injured-in-gas-cylinder-blast-in-patna-fire-news-today

.

.

PTB Shocking न्यूज़ पटना : घर में श्राद्ध कर्म की तैयारी चल रही थी। खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में लगभग 50 लोग घायल हो गये, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। घटना पटना जिले के मसौढ़ी की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि संत पासवान के घर में श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम समाप्त हो चूका था।

.

.

आज सवेरे संत पासवान की बेटी खुशबु (12) छोटा सिलेंडर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही घर में आग लग गई और

.

.

.

फिर आग ने उस घर के आसपास के 6 घरों को अपने आगोश में ले लिया। इस पूरी घटना में लगभग 50 लोग झुलस गये, जिनका प्राथमिक अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना में घायल लोगों को इलाज कराने ,में जुट गई।

.

.

.