PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

भगोड़े माल्या को लंदन में लगा 10,000 करोड़ का तगड़ा झटका,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ यूके : किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक और शराब कारोबारी विजय माल्या को तगड़ा झटका लगा है / खबर मिली है कि भगोड़े माल्या यूके में भारतीय बैंकों द्वारा फाइल किया गया 1.55 अरब डॉलर करीब 10,000 करोड़ रुपये का मुकदमा हार गए हैं / बैंकों से लोन लेकर विदेश भागने वाले विजय माल्या पर भारत के 13 बैंकों के समूह ने 1.55 अरब डॉलर से अधिक की वसूली के लिए यहां केस दर्ज कराया था / लंदन में सुनवाई के दौरान जज एंड्र्यू हेनशॉ ने कहा कि IDBI बैंक समेत लोन देनेवाले सभी बैंक भारतीय कोर्ट के उस फैसले को लागू करा सकते हैं, जिसमें कहा गया था कि संपत्ति नीलाम करके राशि वापस करें /
जानकारी हो कि 62 साल के माल्या पर यूके में ही नहीं भारत में भी फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के कई केस चल रहे हैं / एक साल पहले उन्हें लंदन में गिरफ्तार किया गया था और अब वह प्रत्यर्पण से बचने के लिए कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं / सुनवाई के बाद माल्या के वकीलों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया /

जज ने फैसले पर अपील करने की अनुमति भी नहीं दी / इसका मतलब यह है कि उनके वकीलों को अब सीधे कोर्ट ऑफ अपील में याचिका दाखिल करनी होगी / भारतीय बैंकों की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि इस फैसले के बाद वह भारतीय डेट रिकवरी ट्राइब्यूनल के फैसले को लागू करा सकेंगे /