PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

किसी के साथ फोटो करवाना पार्टी में शामिल करवाना नहीं होता : विधायक रमन अरोड़ा,

Getting photographed with someone is not a requirement to be included in the party: MLA Raman Arora

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : इन दिनों एक बात पंजाब भर में चर्चा का विषय बनी हुई है, कि जब से आम आदमीं पार्टी की सरकार बनी है तब से बहुत से लोग नए-नए विधायक बने नेताओं को बधाइयां देने उनके कार्यालय जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जो वधाई देने आये और उक्त विधायकों के साथ फोटो करवाकर अपने सोशल मीडिया पर यह लिखकर डाल रहे हैं कि नवनयुक्त विधायकों ने आम आदमीं पार्टी में उन्हें शामिल किया गया, 

जोकि लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है / ऐसी ही एक चर्चा बीते दिन से जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा जी को लेकर भी है जब कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के खासम खास कहे जाने वाले वार्ड नंबर 16 के कांग्रेसी नेता दीनानाथ प्रधान को उनके कई साथियों सहित विधायक रमन अरोड़ा ने शामिल कर लिया / 

Getting photographed with someone is not a requirement to be included in the party: MLA Raman Arora

यही नहीं इस दौरान एक मीडिया ग्रुप ने यह भी ब्यान लगा दिया कि आने वाले नगर निगम चुनाव में ‘आप’ पार्टी से वह चुनाव भी लड़ेंगे और प्रचंड जीत भी हासिल करेंगे / वहीं यह भी लिखा गया की दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा का पार्टी में शामिल करने पर तहे दिल से धन्यवाद किया है, लेकिन इसी बीच भी मीडिया ग्रुप ने विधायक रमन अरोड़ा से इस संबंध में कोई बयान नहीं लिया और

अब जब PTB News ने जालंधर सेंट्रल से नवनयुक्त विधायक रमन अरोड़ा से सम्पर्क किया और उनसे इस विषय में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझसे रोजाना हजारों लोग मेरे कार्यालय में मिलने आते रहते हैं, और फोटो भी करवाते हैं, इसका मतलब यह नहीं होता की मैं सभी लोगों को पार्टी में शामिल कर रहा हूँ, मेरी सभी के साथ इस दौरान फोटो करवाने का मतलब पार्टी में शामिल करना तो कत्तई हो नहीं सकता, जिसे लोग अलग तरिके से ले लेते हैं /

किसी को अगर पार्टी में शामिल किया जायेगा उसका वकायदा प्रैस नोट हमारे ऑफिस से रिलीज होगा जोकि सभी मीडिया ग्रुप में भेजा जायेगा / इसीलिए मेरी सभी मीडिया ग्रुपों से व मेरे से मिलने आने वाले लोगों से निवेदन है कि वह फोटो खिचवाने को लेकर सोशल मीडिया में डालने वाले कंटेंट को पहले जाँच जरूर लें ताकि आम जनता में आप पार्टी के बना हुआ विश्वाश बरकरार रह सके /