PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

पंजाब के प्रसिद्ध लोक गायक गुरदास मान का गीत ‘गल्ल सुनो पंजाबी दोस्तों’ में छलका दर्द, अभी तक 1,345,076 लोग देख चुके हैं यह गीत,

gurdass maan expresses pain with new song gal suno punjabi dosto

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के प्रसिद्ध लोक गायक गुरदास मान की ओर से बुधवार को जारी किए गए नए गीत ‘गल्ल सुनो पंजाबी दोस्तों’ काफी चर्चा में है / यह गीत इस समय ट्रेंडिंग में पहले स्थान पर चल रहा है / इस गीत में गुरदास मान ने अपने दिल के दर्द को बयान किया है / गुरदास मान ने उनको गद्दार कहने वालों पर जहां शिकवा जाहिर किया / वहीं कनाडा में चलते शो के दौरान उनके द्वारा कहे गए शब्दों को भी सही बताया है /

इस गीत के वीडियो में गुरदास मान ने अपने प्रसिद्ध गीतों का भी जिक्र किया कि पंजाबियों ने मेरे इन गीतों को दरकिनार करते हुए मुझे पंजाबी मां बोली का गद्दार बोल दिया, जबकि उन्होंने तो पूरी जिंदगी ही पंजाबी मां बोली की सेवा की है / गुरदास मान ने उनको गद्दार कहने वालों पर शिकवा जाहिर करते हुए ‘गल्ल सुनो पंजाबी दोस्तो कुछ लेंदे सोच विचार’ गीत की शुरुआत में ही कहा कि

उन्होंने मुझे पूछा कि तेरे देश की बोली कौन-सी है, जबकि हर प्रदेश की अपनी बोली है, लेकिन देश की एक बोली ऐसी भी होनी चाहिए जो सबको मंजूर हो ताकि देश के लोग एक दूसरे की बात को समझ सकें / मैं पंजाबी मां बोली का बेटा हूं, पंजाबी ही मेरी आन, बान और शान है / इस गीत के वीडियो में उन्होंने प्रोफेसर जगरूप सिंह का किरदार तैयार किया और उनसे बातचीत दिखाई जो हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाए जाने के विरोध में बात कर रहा है /

इसके जबाव में उन्होंने कहा कि गुरदास मान ने तो पंजाबी बोली को खत्म करने की बात नहीं की, बल्कि यह कहा था कि देश की एक बोली तो ऐसी होनी चाहिए जिस बोली में सभी राज्यों में बात की जा सके / इसके बाद प्रोफेसर का अगला सवाल था कि चलते प्रोग्राम में गाली निकाल कर उन्होंने पूरी जिंदगी की कमाई को खूह में डाल दिया / इसके जवाब में उन्होंने कहा कि गुरदास मान की बात तो सबने सुनी, लेकिन इससे पहले क्या हुआ, क्या उसे किसी ने देखा? लोगों को इससे पहले के हालात भी जान लेने चाहिए थे / फ़िलहाल कुछ घंटों में गुरदास मान के इस नए पंजाबी गाने को Youtube पर दुनियाभर में करीब 1,345,076 व्यू मिल चुके हैं /

Latest News