helpline number 112 to find 100 farmers missing in tractor rally 70 lawyers of punjab government will fight farmers case for free
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली गई ट्रैक्टर रैली के समय से दिल्ली -हरियाणा क्षेत्र में पंजाब के 100 से अधिक व्यक्तियों के लापता होने के कारण पैदा हुई चिंता के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज इस सम्बन्धी सूचना देने के लिए ‘हेल्पलाइन नंबर 112’ का ऐलान किया है /
.मुख्यमंत्री की हिदायतों पर राज्य के एडवोकेट जनरल की तरफ से 70 वकील नियुक्त किये गए हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मामलों का सामना कर रहे किसानों को मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया करवाई जा सके /
.वहीं लापता व्यक्तियों को ढूँढने के लिए अपनी सरकार की तरफ से हर संभव मदद मुहैया करवाने का भरोसा देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर उनके कैबिनेट साथियों ने केंद्रीय गृृह मंत्री के साथ मुलाकात की है और वह निजी तौर पर भी केंद्रीय गृृह मंत्रालय के साथ ऐसे लापता किसानों/व्यक्तियों का मामला उठाएंगे /
.मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे दिल दिल्ली की सरहदों पर अपने हकों के लिए लड़ रहे किसानों के साथ हैं / उन्होंने पंजाब निवासियों को ट्रैक्टर रैली के दौरान लापता हुए किसी भी व्यक्ति, यहाँ तक कि ऐसे व्यक्तियों के संदर्भ में अभी तक केस दर्ज भी नहीं हैं, को तुरंत 112 नंबर पर डायल करने की अपील की /
.
आज वर्चुअल समागम के दौरान विभिन्न गाँवों के सरपंचों ने इस मसले पर चिंता जाहिर की थी जिस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लापता हुए व्यक्तियों को ढूँढने के लिए जो भी संभव हुआ, करेंगे / हम इनकी सूचना हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और इन व्यक्तियों की घर वापसी को यकीनी बनाऐंगे /
.पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी में कानूनी मामलों का सामना कर रहे किसानों की मदद करने की अपील की थी जिसके जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनको कानूनी मदद देने के लिए एडवोकेट जनरल अतुल नन्दा को पहले ही आदेश दे दिए हैं /
.आपको बाद में श्री नन्दा ने खुलासा किया कि उन्होंने किसानों, जिनके खिलाफ गणतंत्र दिवस की हिंसा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की तरफ केस दर्ज किये गए हैं, को कानूनी सहायता देने के लिए 70 वकीलों की टीम तैयार की है / यह जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लगभग 89 व्यक्ति हिरासत में लिए हैं और हिंसा के सम्बन्ध में 38 एफ.आई.आर्ज दर्ज हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
helpline number 112 to find 100 farmers missing in tractor rally 70 lawyers of punjab government will fight farmers case for free































