Shiromani Akali Dal built a control room with helpline at gurdwara rakabganj sahib to help the missing youth
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की कि पार्टी ने यहां गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में एक हैल्पलाइन के साथ एक कंट्रोल रूम बनाया है, जिसमें उन किसान परिवारों को कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी जिनके बच्चे 26 जनवरी से लापता हैं तथा उन्हें उठाकर गलत तरीके से जेल में डाला गया हो /
. .उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसान परेड में भाग लेने वाले नौजवानों को पंजाब से दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों पर नहीं उठाया गया है / यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कंट्रोल रूम पंजाब तथा पड़ोसी राज्यों के किसानों की सहायता करेगा,
..
जिनके निकटतम संबधियों को 26 जनवरी के किसान परेड के तानाशाही ढ़ंग से गिरफ्तार किया गया है तथा जेल भेज दिया गया था / उन्होंने बताया कि करीब 50 नौजवान अभी भी लापता बताए जा रहे हैं / सभी प्रभावित परिवारों को हमसे संपर्क करना चाहिए / कंट्रोल रूम में भी उनका स्वागत है /
. .हम उन्हे दिल्ली गुरुद्वारा साहिब में रहने के अलावा मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करेंगे / सरदार सुखबीर सिंह बादल ने प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए तीन हेल्पलाइन नंबरों की भी घोषणा की / इनमें दो नंबर जगदीप सिंह काहलों (9310510640) तथा जसविंदर जॉली (9899100001) शामिल हैं, जो दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर अपने निजी सचिव हरदीप सिंह (9891359904) के साथ साथ गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में उपलब्ध रहेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Shiromani Akali Dal built a control room with helpline at gurdwara rakabganj sahib to help the missing youth































