HMV celebrated virtually 113th Birth Anniversary of Shaheed Bhagat Singh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के हिस्ट्री विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह जी की 113वीं वर्षगांठ को समर्पित ऑनलाइन विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनात्मक दिशा-निर्देशन अधीन किया गया / इस अवसर पर हिस्ट्री विभागाध्यक्षा श्रीमती प्रोतिमा मंडेर के संरक्षण में छात्राओं को शहीद भगत सिंह जी के जीवन को प्रस्तुत करती पीपीटी दिखाई गई /
..
छात्राओं ने इस कार्यक्रम में पूर्ण उत्साह से सहभागिता की एवं क्रान्तिकारी भावों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने हिस्ट्री विभागाध्यक्षा श्रीमती प्रोतिमा मंडेर के इस विलक्षण प्रयास हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया एवं बधाई दी / उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह जी का जीवन आज के युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत है /
युवा वर्ग को उनके जीवन से शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को उचित मार्ग प्रदान करना चाहिए / उन्होंने कहा कि जिस प्रकार छोटी सी आयु में शहीद भगत सिंह जी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया / यदि ऐसी ही देश भक्ति का भाव आज के युवा वर्ग में हो तो निश्चय ही देश प्रगति मार्ग पर अग्रसर हो सकता है /
.हिस्ट्री विभागाध्यक्षा श्रीमती प्रोतिमा मंडेर ने भी छात्राओं को शहीद भगत सिंह जी के जीवन से प्रेरणा प्राप्त कर अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा / उन्होंने बताया कि बी.ए. समैस्टर-5 की छात्राएं- कु. रोनिका, कु. श्रेया, कु. वरनजीत एवं कु. कीर्ति ने इस प्रस्तुति में पूर्ण उत्साह से भाग लिया एवं शहीद भगत सिंह के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रस्तुत किया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
HMV celebrated virtually 113th Birth Anniversary of Shaheed Bhagat Singh




































