PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर सशक्त पहल एआईसीटीई (AICTE) अनुमोदित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलप... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਹਿੱਸਾ, पीसीएम एस.डी. कालेज फ़ार वुमन जालन्धर के इकनॉमिक्स एसोसिएशन की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने बी एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-V के नतीजों में शानदार सफ... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में चमक दिखाई, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के चार फाइनल ईयर छात्रों का विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ... इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी पाँचों शाखाओं में 2,160 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए... मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए, लाखों की ठगी! Cyprus भेजने के नाम पर, लौटना पड़ा वापिस, जालंधर के 2 लोगों पर FIR शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश से गिरा तापमान, 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि की मिली चेतावनी,

के.एम.वी. स्टार स्टेटस डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, भारत सरकार से प्राप्त करने वाला पंजाब का इकलौता महिला कॉलेज,

KMV- the only Women College in the Punjab to have Science Departments with Star Status from Department of Biotechnology, Govt. of India Jalandhar

KMV- the only Women College in the Punjab to have Science Departments with Star Status from Department of Biotechnology, Govt. of India Jalandhar

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2020 तथा आउटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण में टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन एवं गौरवमई सफलताओं के साथ बाकियों के लिए मिसाल बना हुआ है / के.एम.वी. इकलौता कॉलेज है जो पिछले 2 वर्षों से बायोटेक्नोलॉजी विभाग,भारत सरकार द्वारा स्टार स्टेटस के सम्मान की प्राप्ति के साथ पूरे पंजाब का गौरव बढ़ा रहा है /

.

उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में 116 कॉलेज ऐसे हैं, जिनको स्टार कॉलेज स्कीम के अंतर्गत अंडर ग्रेजुएशन स्तर पर साइंस विषय को मजबूत एवं प्रसिद्ध बनाने के लिए रखा गया है तथा 29 कॉलेज ऐसे हैं जिनको यह स्टार स्टेटस प्राप्त है / कन्या महाविद्यालय के साइंस विभाग द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है, जिनमें माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट, सोशल एक्सटेंशन प्रोग्राम, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के साथ-साथ छात्राओं को पर्यावरण एवं सामाजिक मुद्दों के साथ संबंधित विभिन्न पहलुओं के प्रति संवेदनशील बनाने के अलावा राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में एजुकेशनल ट्रिपस, प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा एक्सपर्ट टॉक, इनोवेटिव विधियों के द्वारा विषय का अध्यापन, लोगों में विज्ञान विषय को प्रसिद्ध करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आदि शामिल हैं /

.

इसके साथ ही साइंस क्लबों के लिए विशेष ध्यान देने योग्य एवं महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित विभिन्न शॉर्ट एवं लॉन्ग टर्म गतिविधियों के साथ प्रोग्रामों की सरचना तैयार की जाती है / विज्ञान प्रसार भारती, डी.एस.टी. के अंतर्गत रजिस्टर्ड कॉलेज का विक्रम साराभाई साइंस क्लब भी ब्रोंज श्रेणी से सिल्वर श्रेणी में अपग्रेड किया गया है / उल्लेखनीय है कि पूरे पंजाब में से इस सिल्वर श्रेणी में कुल 148 क्लबों को ही मानता प्रदान की गई है / यह अपग्रेडेशन के. एम.वी. के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी की शानदार कार्यगुजारी एवं प्राप्तिओं का सम्मान है /

साइंस विभाग की स्टेट-ऑफ- द-आर्ट हाईटेक लैब में छात्राओं को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ अनुभूति जैसी स्टूडेंट-स्टूडेंट मेंटरिंग वर्कशॉप का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता रहता है / छात्राओं द्वारा अपने रिसर्च प्रोजेक्ट पर किए गए कार्यों के परिणामों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंसओं में भी पेश किया जाता है / इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं जैसे:-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अमृतसर, डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जालंधर आदि में छात्राओं को इंटर्नशिप के लिए भेजा जाता है /

.

गुजरात बोरोसिल लिमिटेड, भरूच, शुगर मिल, भोगपुर,वी.आई.पी. इन., अमृतसर, पुखराज ऑर्गेनिकस, जालंधर आदि संस्थाओं में छात्राएं इंडस्ट्रियल एक्सपोर्टर कम ट्रेनिंग प्राप्त करती है इसके अलावा उनके शोध के दायरे को और अधिक विशाल करने के मकसद के साथ उन्हें फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, देहरादून, कार्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड, सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट, कसौली, सेंट्रल साइंटिफिक एंड इंस्ट्रूमेंटेशन ऑर्गेनाइजेशन, चंडीगढ़ आदि में फील्ड विजिट के लिए भी लेकर जाया जाता है /

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने साइंस विभाग के प्राध्यापकों एवं छात्राओं को इस सफलता के लिए मुबारकबाद दी और बताया कि 1950 से लगातार चल रहे के.एम.वी. के साइंस विभाग में मौजूदा समय में एम.एस.सी. फिजिक्स, एम.एस.सी. केमेस्ट्री, एम.एस.सी. मैथमेटिक्स, एम.एस.सी. जूलॉजी, एम.एस.सी. बॉटनी, बी.एस.सी. मेडिकल, बी.एस.सी. नॉन मेडिकल, बी.एस.सी. बायो टेक्नोलॉज (प्रोफेशनल), बी.एस.सी. ऑनर्स फिजिक्स, बी.एस.सी. ऑनर्स मैथमेटिक्स, पी.जी. डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स तथा सर्टिफिकेट कोर्स इन वैदिक मैथमेटिक्स जैसे अंडर ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है /

.

इसके अलावा कॉलेज को साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग भारत सरकार के द्वारा फिसट ग्रांट भी प्राप्त हो चुकी है. फिसट स्कीम के अंतर्गत कॉलेज में अत्याधुनिक उपकरणों:- जैसे एफ.टी.आई.आर., यू.वी. विजिबल स्पेक्ट्रम, ई. ट. ए. सी. ई. पी. ए.,अल्फा काउंटिंग सिस्टम आदि के साथ लैस हाईटेक रिसर्च लैबस की स्थापना की गई है / फैकल्टी के द्वारा विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्टस के ऊपर काम करने के साथ-साथ पी.एच.डी. स्कॉलरज़ को भी गाइड किया जाता है / इसके साथ ही रिसर्च स्कॉलर्स को अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर भी प्रदान करवाया जाता है /

हाल ही में आई.सी.टी.पी. फेलोशिप तथा ई.एन.ई.ए.,इटली के अंतर्गत अब्दुल सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स मैं दो रिसर्च स्कॉलर द्वारा अपने प्रोजेक्ट संपूर्ण किए गए हैं, पिछले 10 वर्षों से लगातार के.एम.वी. द्वारा इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च इंस्पायर प्रोग्राम का आयोजन भी लगातार किया जा रहा है / के.एम.वी. द्वारा इन्नोवेशन हब की स्थापना की गई है जहां विद्यार्थियों को पुस्तक के ज्ञान के साथ-साथ विज्ञान विषय की व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान करवाई जाती है / इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भी इन्नोवेशन हब में दौरे के दौरान विभिन्न विज्ञान से संबंधित अवधारणाओं की जानकारी प्राप्त की जाती है / यह सारे महत्वपूर्ण कार्य विद्यालय द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए किए जाते प्रयत्नों की गवाही देते हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

KMV- the only Women College in the Punjab to have Science Departments with Star Status from Department of Biotechnology, Govt. of India Jalandhar

Latest News