PTB News

Latest news
जालंधर नगर निगम में हो रहा था बड़ा घोटाला, मेयर विनीत धीर ने सुबह-सुबह रेड कर किया मामले का भांडाफोड... Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्...
Translate
[gtranslate]

सेना ने BAT की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, पाक कमांडो सहित 5 आतंकी ढेर,

indian army has foiled an infiltration attempt by a pakistani bat squad Jammu-Kashmir

.

.

indian army has foiled an infiltration attempt by a pakistani bat squad Jammu-Kashmir

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : सेना ने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकी पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के एक हमले को विफल कर दिया / इस दौरान कम से कम पांच से सात घुसपैठिये मारे गये है / एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी / बैट में आमतौर पर पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के जवान और आतंकवादी शामिल होते हैं /

.

.

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ”बैट टीम ने केरन सेक्टर (कुपवाड़ा जिले में) की अग्रिम चौकियों में से एक को निशाना बनाने का प्रयास किया और सतर्क सैनिकों ने उनके इस प्रयास को विफल कर दिया / इसमें पांच से सात जवान/आतंकवादी मारे गये है / सूत्रों ने बताया कि बैट ने 31 जुलाई और एक अगस्त की दरम्यानी रात यह प्रयास किया /

.

उन्होंने बताया कि सेक्टर में भारतीय चौकी के निकट कम से कम चार शव देखे गये है / ये शव पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के कमांडो या आतंकवादियों के हो सकते हैं / उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने पिछले 36 घंटों में घाटी में शांति को भंग करने और अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के कई बार प्रयास किये / रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दो अभियानों में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी मारे गये है और उनके पास से एक स्नाइपर राइफल, आईईडी और पाकिस्तान के निशान वाली बारूदी सुरंग बरामद की गई है /

.

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से आतंकवादी गतिविधियों में पाकिस्तान की मिलीभगत को दिखाता है / एलओसी पर सुरक्षा बल सभी नापाक गतिविधियों का जवाब देना जारी रखेंगे / सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों में जैश-ए-मोहम्मद और अन्य संगठनों के आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने के प्रयास किये है / अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में मारे गए आतंकवादियों में जीनत उल इस्लाम, उमर वानी और खालिद भाई शामिल हैं /

.

.

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

indian army has foiled an infiltration attempt by a pakistani bat squad Jammu-Kashmir