PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोकिड्स – प्री-प्राइमरी स्कूल में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम,

InnoKids Orientation program for parents of new entrants to pre primary school Jalandhar

PTB News शिक्षा : इनोसेंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड एवं कपूरथला रोड) के इनोकिड्स के में वर्ष 2023-24 के लिए नर्सरी में प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर इनो किड्स की कोऑर्डिनेटर श्रीमती बनदीप ने अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल के नियमों की जानकारी दी। बच्चों को टेंपरेरी आई कार्ड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स तथा मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती शर्मिला नाकरा ने माता-पिता के साथ गुड पेरेंटिंग टिप्स साझा किए, जो उनके बच्चों की परवरिश के लिए मददगार साबित होंगे।

उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के भोजन में पोषक तत्वों की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी। इनोकिड्स की डिप्टी डायरेक्टर अलका अरोड़ा ने अभिभावकों को उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा बताया कि फरवरी में नर्सरी की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Latest News