PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

पंजाब सरकार के 3 मंत्रियों की अग्रिम जमानत याचिका हुई रद,

jalandhar city three punjab cabinet minister anticipatory bail petition rejected

PTB Big न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के जिला तरनतारन जिले में जुलाई 2020 में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में आम आदमी पार्टी ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के समक्ष धरना दिया था। तब उन पर कोविड नियमों के उल्लंघन सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया था।

इसकी सुनवाई एसीजेएम बगीचा सिंह की अदालत में शुरू हुई। सुनवाई के दौरान अक्सर गैर-हाजिर रहने के कारण अदालत ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरभजन सिंह ईटीओ और दो विधायकों की जमानत को रद करते हुए उनके गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।

इस मामले में सोमवार को तीन कैबिनेट मंत्रियों लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरभजन सिंह ईटीओ ने एडिशनल सेशन जज कंवलजीत सिंह की अदालत में अग्रिम जमानत दायर की लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया।

वर्ष 2020 में जहरीली शराब पीने से तरनतारन जिले में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। 20 से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी जाती रही थी। इस मामले में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स समक्ष धरना दिया था। थाना सदर में दर्ज मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम बगीचा सिंह की अदालत में शुरू हुई।

सुनवाई के दौरान अक्सर गैरहाजिर रहने के कारण स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक मंजीत सिंह बिलासपुरा और कुलवंत सिंह पंडोरी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते 31 अगस्त को अदालत ने उनकी जमानत रद करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे, इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई लिए 9 सितंबर का समय रखा लेकिन सुनवाई के दौरान उक्त आरोपित फिर अदालत में पेश नहीं हुए।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को तय की थी। उधर, तीन कैबिनेट मंत्रियों लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह मीत हेयर और हरभजन सिंह ईटीओ ने एडिशनल सेशन जज कंवलजीत सिंह की अदालत में जमानत की अर्जी दायर कर दी। सरकारी वकीलों की दलीलों से सहमति जताते हुए अदालत ने तीनों मंत्रियों की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को रद कर दी।

Latest News