PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार,

Jalandhar Countryside Police got a big success 4 members of the gang who carried out the crimes were arrested Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : देहात पुलिस ने लूटपाट और छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस गिरोह ने अलग अलग शहरों में कई वारदातों को अंजाम दिया है।

SSP स्वपन शर्मा, डीएसपी कैलाश चंद्र ने बताया कि जालंधर दिहाती थाना पतारा की पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 गिरोहों के 4 सदस्यों को 3 देसी हथियारों और 2 को वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पिछले 2 वर्षों से होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर, लुधियाना, पटियाला व अन्य शहरों में सरगर्म चल रहे थे।

उन्होंने बताया कि गत 16 तारीख को 3 व्यक्तियों ने भुवनेश्वर कुमार की टांग में गोली मार दी थी जो अपने भाई सहित तलवण रोड पर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। मुख्य अफसर थाना पतारा की तरफ से तुरंत कार्यवाही करते हुए 48 घंटों के अंदर-अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपियों से 3 देसी हथियार और वारदात को इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन भी बरामद किए गए हैं।

इन आरोपियों की पहचान साहिल, अवतार व जतिन के तौर पर हुई है। उक्त आरोपियों खिलाफ जालंधर व फरीदकोट जिलों में लूटपाट के कई मुकद्दमें दर्ज है। जानकारी अनुसार गत दिनों गोराया नजदीक 3 हथियारबंद लुटेरों द्वारा कार छीनी गई थी। इसी दिन गिरोह ने इलाके में कई अन्य लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम दिया था।

आपको बता दें कि गिरोह के सरगना अजमेर सिंह को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अजमेर सिंह के खिलाफ जालंधर के आसपास के जिलों में कत्ल, फिरौती मांगने व हथियार के बल पर लूटपाट करने के 35 मुकद्दमें दर्ज हैं। आरोपी से एक करेटा कार व मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है।