PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर, CM मान ने निकाला पवन टीनू के हक़ में रोड शो, कहा पंजाब को पंजाब बनाएंगे, न कि यूके-अमेरिका,

punjab-jalandhar-cm-bhagwant-mann-road-show-loksabha-candidate-pawan-tinu-aap-party

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा देर शाम लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के हक में रोड-शो कर लोगों से वोट मांगे। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में पहुंच कर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। यह रोड शो दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लवकुश चौक से शुरू किया जाना था। मगर किन्हीं कारणों से उक्त रोड शो लेट हो गया और शाम करीब सात बजे शुरू किया गया।

.

.

सीएम मान कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। सीएम मान ने कहा- पवन टीनू ने अकाली दल को नहीं, बल्कि अकाली दल पार्टी ने पवन टीनू को छोड़ दिया था। शिअद पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि जब पार्टी में काम होता था तो पवन टीनू जैसे वर्करों से काम करवाया जाता था। जब जरूरत खत्म हो गई तो दरकिनार कर दिया गया।

.

punjab-jalandhar-cm-bhagwant-mann-road-show-loksabha-candidate-pawan-tinu-aap-party

.

मुख्यमंत्री ने आगे यह भी कहा कि हमारी पार्टी आम लोगों की पार्टी है ना कि चाचा भजीते और रिश्तेदारों की। सीएम मान ने कहा कि मुझे पंजाब में लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है। मान ने आगे यह भी कहा कि टीनू मुझे बता रहे थे कि ये रास्ता सिर्फ दो मिनट है, मगर लोगों की इतनी भीड़ है कि रास्ता आधे घंटे में कवर किया गया।

.

सीएम मान ने कहा कि हमारी पार्टी के साथ लोग हाथ मिलाते हैं और गले मिलते हैं। मगर बीजेपी, अकाली दल और कांग्रेस से मिलने के बाद लोग अपनी उंगलियां गिनते हैं कि कहीं कम न हो गई हों। सीएम मान ने कहा कि मैं पंजाब को सिर्फ पंजाब बनाना चाहता हूं, ना कि यूके और अमेरिका। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पहले चरण की वोटें खत्म होते ही पीएम की टोन बदल गई।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान लवकुश चौक के पास पहुंचे थे। जहां से करीब आधे घंटे बाद सीएम मान भगत सिंह चौक के पास पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। रोड-शो को लेकर कल से आप की बड़ी लीडरशिप जालंधर में निकलने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर तैयारियों में जुटी हुई थी।

.

.