PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

जालंधर निगम चुनाव 2024, जनता को 2022 के बाद फिर मिला इस पार्टी का चुनावी लॉलीपॉप?

jalandhar-municipal-corporation-elections-2024-aam-aadmi-party-released-election-manifesto-for-municipal-elections

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में निगम चुनावों के प्रत्याशी लगातार डोर-टू-डोर करने में इन दिनों व्यस्त हैं। हर किसी को जीत की उम्मीद है। सभी को लगता है की मैं ही वह नेता हूँ जो जनता के सही से काम आ सकता हूँ, खैर यह चुनावी वादों का लॉलीपॉप जैसा है, क्योंकि जितने के बाद चंद नेता ही जनता से किये वादों को पूरा करते हैं, लेकिन इस समय मौजूद सरकार ने एक बार फिर से जनता खासकर महिलाओं को चुनावी लॉलीपॉप देने की एक बार फिर से कोशिश की है।

.

आपको यह भी बता दें की यह वही लॉलीपॉप है जिसकी बदौलत महिलाओं ने 2022 में आप पार्टी की सरकार, फिर उसके बाद दो बार हुए, सांसद पद के उपचुनावों से लेकर, बीते समय हुए विधायक पद के उपचुनावों में बड़ा मार्जन हासिल करके विरोधियों के दांत खट्टे कर दिए थे। इस बार फिर से आप पार्टी के सीनियर नेता जालंधर नगर निगम के चुनावों में अपने-अपने वार्डों से खड़े कुल 85 प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रही है, और इसी कड़ी में एक बार फिर से जनता जनार्दन को लॉलीपॉप बांटने का काम किया जा रहा है।

.

jalandhar-municipal-corporation-elections-2024-aam-aadmi-party-released-election-manifesto-for-municipal-elections

.

यह लॉलीपॉप महिलाओं को 2022 से मिलने वाले 1000 रुपये महीने से लेकर 5 गारंटियां शहरवासियों को बीते शनिवार को दी हैं, वहीं निगम चुनाव जीतने के बाद शहर की समस्याओं को हर हाल में दूर किया जाएगा। वहीं जिन पांच गारंटियों का बखान करते रहे, वह प्रोजेक्ट पहले से ही शहर में चल रहे हैं, जिनमें 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने, पार्किंग व्यवस्था, साफ़ पेयजल, कूड़े के डंप खत्म होंगे से स्पोर्ट्स स्मारक बनेंगे का दावा शामिल है। वहीं इस दौरान अमन अरोड़ा ने मॉडल टाउन, ज्योति नगर के अलावा 28 अस्थाई डंप खत्म करवाने की बात कही,

.

साथ ही कहा कि शहर में CCTV से हरेक गतिविधि पर नजर रहेगी। PAP फ्लाईओवर की समस्या हल करवाने व घरों तक साफ पानी पहुंचाने की बात कही। इसके अलावा चौकों व बाजारों के पास पार्किंग की जगह ढूंढी जाएगी। ट्रांसपोर्टेशन की दिक्कत दूर करने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। बर्ल्टन पार्क का सुधार करवाया जाएगा। स्पोर्ट्स हब पर स्पोर्ट्स के स्मारक बनाए जाएंगे ताकि पहचान हो सके। निगम चुनाव के बाद स्ट्रे डॉग्स की समस्या का हल करवाएंगे। वहीं जालंधर के लिए आप की पांच गारंटी और उसकी हकीकत की बात की जाये तो जालंधर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स हब तैयार की जानी है।

.

jalandhar-municipal-corporation-elections-2024-aam-aadmi-party-released-election-manifesto-for-municipal-elections

.

इस प्रोजेक्ट को नए सिरे से तैयार किया गया है। इस पर करीब 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं कूड़े के सभी डंपों खत्म करना मॉडल टाउन समेत कूड़े के 28 डंपों को खत्म किया जाएगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करके शहर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। इसकी हकीकत यह है की शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बॉयो माइनिंग चालू हो चुका है। फिलहाल प्रोजेक्ट अलॉट हुआ है, लेकिन काम धीमा है। पार्किंग सुविधाएं और सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे यातायात कंट्रोल करने के लिए पार्टी बड़े स्तर पर आधुनिक पार्किंग सुविधाएं विकसित करेगी।

.

सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी प्रमुख क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी हकीकत की बात करें तो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पहले से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का काम चल रहा है और 2025 में फुल मोड पर चलने की आस है। यह प्रोजेक्ट भी पहले से ही चल रहा है। यह पांच गारंटियां अब अंदर ही अंदर जनता को लॉलीपॉप के समान लग रही हैं। हैरानी की बात तो यह है की दिल्ली में भी आप की सरकार है, और वहां भी महिलाओं को सरकार बनने के बाद 1000 रुपये महीना देने की बात कही जा रही थी,

.

जोकि आज तक नहीं मिला, लेकिन अब दिल्ली में चुनावी माहौल बनते ही एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल जोकि अब पूर्व मुख्यमंत्री हैं व आप पार्टी के संयोजक ने अब महिलाओं को 2100 रुपये महीना देने का बड़ा वादा कर दिया है। जिसके लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनावी माहौल में बड़ी सियासी चाल चलते हुए बीते बृहस्पतिवार महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री आतिशी की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया। अब इसकी फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजी जाएगी। राजनिवास से मंजूरी मिलने के बाद योजना लागू होगी।

.

वहीं केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी। शुक्रवार से महिलाएं इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, हर महिला के अकाउंट हर महीने कुछ पैसे डलवाने का वादा बीते मार्च में किया था। गुरुवार को यह योजना मंजूर कर ली गई है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी उनके अकाउंट में हर महीने पैसे आने शुरू हो जाएंगे। 

अब देखना यह बहुत दिलचस्प होगा की आने वाले समय में आम आदमीं पार्टी महिलाओं को किया गया 1000 रूपये व 2100 रूपये देने का वादा कब पूरा करती है, या फिर यह गारंटी भी महज लॉलीपॉप की भांति चुनावी मेनिफेस्टो बनकर रह जाता है, जैसे की आज तक होता रहा है।

Latest News