PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, गीजर की गैस लीक ने ली सगी बहनों की जान, बाथरूम का दरवाजा तोड़ निकाले शव,

jalandhar-bhogpur-2-real-sisters-died-due-to-gas-leakage-from-geyser

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां पर गीजर गैस के लीक होने से सगी बहनों की मौत जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। दोनों बहनें नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आईं तो परिजनों ने बाथरुम का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। दोनों के शरीर नीले पड़ चुके थे। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

.

.

गैस की वजह से उनका दम घुट गया था। मृतक लड़कियों की पहचान शरणजोत कौर (10) और प्रभजोत कौर (12) के रूप में हुई है। प्रभजोत 7वीं और शरणजोत कौर 5वीं की छात्रा थी। लड़कियां कस्बा भोगपुर के गांव लड़ोई मकी की रहने वाली थीं। दोनों लड़कियों के माता-पिता विदेश में काम करते हैं। दोनों अपने दादा के साथ रहती थीं। लड़कियों की मां आज ही विदेश से लौटी हैं। दोनों का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर एक बजे कर दिया गया।

.

.

दादा मंगत राम ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों बच्चियां नहाने गई थीं। दोनों बच्चियां हुक लगाकर नहा रही थीं। दोनों ने गैस गीजर चालू कर रखा था लेकिन एग्जॉस्ट फैन चालू नहीं था। गांव में जब शोर मचा तो घटना का पता चला। जब तक लोग अंदर पहुंचे तो दोनों के शव नीले पड़ चुके थे। मृतक लड़कियों की मां तानिया पिछले पांच साल से दुबई में अपनी बहन के पास रह रही हैं।

.

.

लड़कियों के पिता संदीप कुमार करीब तीन महीने पहले आर्मेनिया गए थे। मां के दुबई से लौटने के बाद आज दोपहर दोनों लड़कियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों लड़कियों का एक भाई भी है। वहीं DSP कुलवंत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बच्चों की मां दुबई से घर लौट आई हैं। पिता फिलहाल विदेश में हैं। आज घटनास्थल पर टीमें भेजी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

.