PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जालंधर के दमोरिया पुल में हुई लाखों की लूट का मामला पुलिस ने खुश घंटों में सुलझाया, खुद रची लूट की साजिश,

jalandhar police solved 5 lakh 64 thousend domoria bridge loot case recovered 2 lakh 64 thousend cash activa scooter

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में दोमोरिया पुल पर हुई 5.64 लाख रुपए की लूट का मामला चंद घंटों में पुलिस ने सुलझा लिया है। जिस व्यक्ति ने लूट की शिकायत दी थी, उसने खुद ही लूट का ड्रामा रचा था। आरोपी राकेश कुमार उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 5.64 लाख में से 2.64 लाख रुपया और एक्टिवा स्कूटर भी बरामद कर लिया है।

लूट के मास्टरमाइंड राकेश ने कहा कि सिर पर कर्ज होने के कारण उसने लूट की पटकथा लिखी थी। पैसे देखकर उसके मन में लालच आ गया था। इसके बाद उसने स्कूटर को एक गली में छिपा कर खड़ा कर दिया अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ करके उसमें रख दिया। 5.64 लाख में से 3 लाख उसने खुर्द-बुर्द कर दिए। 2.64 लाख रुपया डिग्गी में ही रहने दिया।

राकेश ने बताया कि इसके बाद वह पैदल ही वापस व्यापारी मनी अरोड़ा पुत्र किशनलाल निवासी न्यू गांधी नगर के पास पहुंचा और उसे लूट की कहानी सुना दी कि पिस्तौल दिखाकर दोमोरिया पुल पर कुछ लोग उससे पैसे लूट कर ले गए हैं। मनी ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने कहानी सुनी तो शुरुआत में ही मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

DCP जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि लूट की गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था, लेकिन मामला संदिग्ध होने पर जब थाना डिविजन नंबर 3 के प्रभारी कमलजीत सिंह ने खुद को लूट का शिकार बताने वाले राकेश से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने रची गई लूट की सारी कहानी बता दी। आरोपी को चोरी और षड्यंत्र रचने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

DCP ने कहा कि 3 लाख रुपए की रिकवरी भी की जाएगी। आरोपी राकेश को अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी पेशेवर मुजरिम है या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि अभी पड़ताल की जा रही है।

Latest News