PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, इस फर्जी ट्रैवेल एजेंट का बड़ा कारनामा, इटली की बजाए भेज दिया लीबिया, माफिया को सौंपा, जाने पूरा मामला,

jalandhar-travel-agent-sent-young-man-libya-instead-italy-and-handed-over-mafia-held-hostage-5-months-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने यूरोपियन देश इटली में सेटल करवाने के नाम पर फ्रॉड कर दिया। ट्रैवल एजेंट ने लाखों रुपए भी लिए और फिर युवक को लीबिया में फंसा दिया। करीब 5 माह तक उसे लीबिया में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित परिवार द्वारा मामले की शिकायत देहात के थाना भोगपुर की पुलिस को दी गई है। अब पुलिस के जांच के दायरे में भोगपुर का एक ट्रैवल एजेंट है।

.

.

भारत लौटे गुरप्रीत के मुताबिक उनके साथ वहां करीब 17 अन्य भारतीय विदेश में फंसे हुए थे। जिसे भारत सरकार और सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम साहनी द्वारा की गई कोशिश के बाद निकलवाया गया। भोगपुर के गांव भटनूरा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को शिकायत देकर मामले में केस दर्ज करने की जांच की है। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह 24 जनवरी को भोगपुर के ही एक ट्रैवल एजेंट के झांसे में आकर विदेश गया था।

.

.

जिसे इटली भेजा जाना था। मगर आरोपी ने उसे लीबिया पहुंचा कर फंसा दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने पहले उसे दुबई भेजा और वहां से लीबिया में ले जाकर फंसा दिया। वहां के एजेंट ने उन्हें माफिया के हवाले कर दिया था। माफिया ने उन्हें पांच महीने तक परेशान किया और कई बार पीटा। उसके परिजनों को धमकाया और पैसे की मांग की।

.

.

पीड़ित ने कहा- माफिया को घर से मांगवाकर करीब 8 लाख रुपए दिए गए थे। मगर आरोपी फिर भी मारपीट करते और धमकाते थे। गुरप्रीत ने कहा कि उसने किसी तरह माफिया से अपनी जान बचाई, लेकिन लीबियाई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें दो महीने जेल में बिताने पड़े। वह 17 अन्य भारतीयों के साथ हर दिन विभिन्न समस्याओं का सामना कर रही थी।

.

Latest News