PTB Big न्यूज़ फगवाड़ा / जालंधर : पंजाब के जिला कपूरथला के अधीन पड़ते फगवाड़ा में स्थित Lovely Professional University (LPU) में पढ़ने वाले एक इंजीनियरिंग के छात्र ने आज खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान हैदराबाद के रहने वाले वरुण कुमार सुबुद्धि के रूप में हुई है।
. .उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक फगवाड़ा के लोह गेट के पास बने एक PG में रह रहा था। जानकारी के अनुसार Lovely Professional University में पढ़ने वाले वरुण ने अपने PG में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की। इस घटना के बारे में शनिवार को सुबह पता चला। इसके बाद फगवाड़ा पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी।
.
.पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त युवक डिप्रेशन में चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने फिलहाल मामले में CRPC की धारा 174 के तहत कार्यवाही की है और शव को उसके परिजन आने तक सिविल अस्पताल फगवाड़ा की मॉचर्री में रखवा दिया है। वहीं, मृतक का परिवार हैदराबाद से जालंधर के लिए रवाना हो गया है। मौके से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अगर परिवार सुसाइड के पीछे किसी पर शक जताता है तो पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।
. . .





























