PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

ट्रक ने स्कूल वैन को मारी जोरदार ट/क्कर, 8 ब/च्चे घा/यल, वैन फुटपाथ पर चढ़ी, स्कूटी हुई चकनाचूर

karnal gharaunda karnal school van accident truck collision many students injured

PTB Big न्यूज़ करनाल : करनाल के घरौंडा में डाकघर के सामने पुलिस स्टेशन से कुछ ही कदम की दूरी पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। वैन में सवार करीब 8 बच्चों को चोटें आईं। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद एक बच्चे को सिर में चोट और

.

उल्टी होने के कारण करनाल रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मंगलवार दोपहर एसएमबी गीता पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को घर-घर छोड़ने जा रही थी। जानकारी के अनुसार वैन में 8 बच्चे सवार थे। इनमें नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली, दूसरी, तीसरी और पांचवीं कक्षा के बच्चे शामिल थे। डाकघर के सामने वैन को रोकने का प्रयास किया जा रहा था, तभी पीछे से राजस्थान नंबर का तेज रफ्तार ट्रक आया और उसने वैन को टक्कर मार दी।

.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन फुटपाथ पर चढ़ गई। वहां खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी भी वैन की चपेट में आ गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूटी पर कोई सवार नहीं था। टक्कर के बाद वैन में बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता भी पार्षद साथियों के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

.

भीड़ देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और बच्चों को वैन से बाहर निकलवाने में मदद की। किसी बच्चे के सिर तो किसी के हाथ-पैर में चोट लगी थी। बच्चे काफी घबराए हुए थे। बच्चों को पास के एक घर में बैठाया गया और पानी पिलाया गया। इसके बाद हैप्पी लक गुप्ता ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी गाड़ी भेजी। सभी घायल बच्चों को सरकारी अस्पताल में उपचार दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे।

karnal gharaunda karnal school van accident truck collision many students injured
karnal gharaunda karnal school van accident truck collision many students injured

हादसे में 9 वर्षीय सूर्यवीर, 10 वर्षीय याशिका, 6 वर्षीय वृंदा, 10 वर्षीय समरवीर, 12 वर्षीय अंशुल और 8 वर्षीय यश को चोटें आईं। सभी का अस्पताल में उपचार किया गया। इनमें समरवीर के सिर में चोट लगी और उसे उल्टी भी हुई। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे करनाल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि हादसे में करीब 8 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से एक बच्चे को आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया है।

.

वहीं स्कूल डायरेक्टर संजय ने बताया कि वैन चालक अरुण को भी चोट लगी है। उनके अनुसार हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है, जबकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियों की जांच पुलिस कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार ने बताया कि हादसा बहुत भयानक था। टक्कर के बाद वैन फुटपाथ पर चढ़ गई। अगर वैन फुटपाथ पर नहीं चढ़ती तो नुकसान और ज्यादा हो सकता था। उन्होंने कहा कि बच्चों की जान बच गई। हादसे के बाद ट्रक को आगे जाकर रोक लिया गया।

.

नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने बताया कि वह कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में भीड़ दिखाई दी। हादसे की जानकारी मिलने पर उन्होंने बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उन्होंने कहा कि बच्चों की हालत फिलहाल ठीक है। हादसे में डाकघर के बाहर खड़ी रामकिशोर की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी टूट गई। रामकिशोर आधार अपडेट करवाने के लिए डाकघर आया था और उसने अपनी स्कूटी फुटपाथ पर खड़ी की थी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘लाल लकीर’ में रहने वाले परिवारों को लेकर, मिलेगा मालिकाना हक

ट्रक की टक्कर के बाद स्कूल वैन स्कूटी पर चढ़ गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रामकिशोर ने बताया कि वह गरीब व्यक्ति है और अपने काम के लिए डाकघर आया था। उसने प्रशासन से मदद की मांग करते हुए कहा कि उसकी स्कूटी हादसे में टूट गई है, इसलिए उसे मुआवजा दिलाया जाए। स्कूल डायरेक्टर संजय ने बताया कि हमारी वैन् बच्चों को उतारने के लिए साइड में रूक रही थी।

.

यह भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : पंजाब सरकार देगी अब रजिस्टर्ड दुकानों को 24×7 खुलने की इजाज़त

इसी दौरान ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। बच्चों को हल्की फुल्की चोटे आई है। आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी जाएगी और कार्रवाई करवाई जाएगी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक राजस्थान नंबर का बताया गया है और उसे आगे जाकर रोक लिया गया। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच कर रही है।