PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

CNG पंप पर हुआ जोरदार धमाका, कई किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज, ड्राइवर-ऑपरेटर और सहायक घायल

faridabad surajkund cng pump accident dumper cylinder blast case

PTB Big न्यूज़ फरीदाबाद : फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर गैस भरवाते समय टाटा डंपर का एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि CNG भरने वाली मशीन उखड़ गई और पंप पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में डंपर ड्राइवर, उसका सहायक और पंप ऑपरेटर घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

.

.

पुलिस के अनुसार डंपर में चार गैस सिलेंडर लगे थे, जिनमें से एक फटा। सिलेंडर का एक हिस्सा दूर जा गिरा, जबकि दूसरा मशीन से टकराया। सूचना मिलने पर सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सूरजकुंड परिसर की पास सीएनजी पंप पर एक टाटा डंपर सीएनजी भरवा रहा था। पंप का ऑपरेटर डंपर में सीनएजी भर रहा था, लेकिन कुछ ही समय बाद अचानक से डंपर में लगे चार गैस सिलेंडर में से

.

.

एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। गैस सिलेंडर के फटने पंप पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पंप पर ज्यादा वाहन मौजूद नही थे। धमाके के चलते गैस सिलेंडर का एक हिस्सा फटकर दूर जा गिरा, जबकि एक हिस्सा मशीन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मशीन को उखाड़ दिया। इस हादसे में डंपर चला रहे ड्राइवर को सर में और

.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘लाल लकीर’ में रहने वाले परिवारों को लेकर, मिलेगा मालिकाना हक

.

उसके साथी को कान में चोट आई है जबकि मशीन के पास मौजूद आपरेटर को पैर में चोट आई है। जिनको इलाज के लिए भेजा गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है और सभी की हालत सही बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना इंचार्ज प्रहलाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस सिलेंडर के फटने से ये हादसा हुआ है। जिन तीन को चोट आई है, वो सुरक्षित है। हादसे के बारे में टीम जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : पंजाब सरकार देगी अब रजिस्टर्ड दुकानों को 24×7 खुलने की इजाज़त