PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. के गांधियन स्टडीज़ सेंटर से नि:शुल्क शिक्षा हासिल करने वाली छात्राओं को गांधी जयंती पर प्रदान किए गए सर्टिफिकेट,

KMV award certificates to the girls receiving free education under Gandhian Studies Centre on the occasion of Gandhi Jayanti

के.एम.वी गांधियन स्टडीज़ सेंटर प्राप्त करने वाला क्षेत्र का पहला एवं एकमात्र कॉलेज,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर लड़कियों और महिलाओं के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, इस क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक कार्यों के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है।इस संबंध में विद्यालय के गांधियन स्टडीज़ सेंटर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिज़ाइनिंग और बेसिक कंप्यूटर की सिखलाई प्राप्त करने वाली 50 छात्राओं को सर्टिफिकेटस प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर सम्बोधित होते हुए मैडम प्रिंसिपल ने बताया कि गांधियन स्टडीज़ सेंटर वर्ष 2008 से आर्थिक रूप से कमज़ोर एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं को बेसिक कम्प्यूटर, फैशन डिजाइनिंग एवं कॉस्मेटोलॉजी की निःशुल्क व्यावसायिक ट्रेनिंग प्रदान कर रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न समय पर महिलाओं के लिए काउंसलिंग एवं मेंटरिंग सेशनस भी आयोजित किए जाते हैं।

यहीं नहीं, गांधियन स्टडीज़ सेंटर उन सभी महिलाओं के लिए गांवों में ट्रेनिंग कैंपस भी आयोजित करता है जो कॉलेज नहीं आ सकती हैं और कॉलेज इन महिलाओं को मुफ्त बस सेवा भी प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि इन ट्रेनिंग कैंपस के तहत के.एम.वी. के गांधियन स्टडीज़ सेंटर के द्वारा 4000 से अधिक महिलाओं को सफलतापूर्वक सिखलाई प्रदान की जा चुकी है .

और केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, महिलाएं सफलतापूर्वक अपना पार्लर, सिलाई आदि भी चला रही हैं। इसके साथ ही, मैडम प्रिंसिपल ने डॉ. मोनिका शर्मा के द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए किए जाते प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

Latest News